फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ration shop nodel officer absant

उचित दर दुकानों से नदारद रहे नोडल अधिकारी

Mon, 28 Sep 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
ration shop nodel officer absant
wheat - फोटो : wheat
ललितपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने शहर की पांच उचित दर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों से नोडल अधिकारी नदारद मिले। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जनपद में 30 सितंबर के मध्य प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाना है। डीएसओ राजीव कुमार ने इसकी हकीकत जानने के लिए कई दुकानों का निरीक्षण किया। मोहल्ला कसाई मंडी स्थित अकील अहमद की दुकान पर नोडल अधिकारी उपस्थित नहीं मिले। दुकान पर सेनिटाइजर हैंडवॉश के लिए उपलब्ध पाया गया। निरीक्षण के समय दुकान पर कोई भी कार्डधारक उपस्थित नहीं मिला। मोहल्ला बड़ापुरा स्थित परमानंद जैन उचित दर विक्रेता की दुकान पर साइर बोर्ड आदि सूचनाएं प्रदर्शित पाई गई। नोडल अधिकारी उपस्थित नहीं मिले। बताया गया कि 20 मिनट बाद आ रहे हैं। मोहल्ला रामनगर स्थित उचित दर विक्रेता इरफान अहमद की दुकान पर नोडल अधिकारी उपस्थित नहीं पाए गए। विक्रेता द्वारा निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न एवं दो किलोग्राम चना का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। मोहल्ला रावतयाना स्थित उचित दर विक्रेता रेखा देवी की दुकान पर नोडल अधिकारी मौजूद रहीं पाए गए। मौके पर विक्रेता के विरूद्घ किसी प्रकार की शिकायत नहीं पाई गई। इसी मोहल्ला में उचित दर विक्रेता जाविर अली की दुकान पर नोडल अधिकारी उपस्थित नहीं मिले। डीएसओ ने निर्देश दिए कि राशन कार्ड में प्रचलित यूनिट के आधार पर द्वितीय चक्र में ई पॉश मशीन के माध्यम से तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल एवं प्रति कार्ड दो किलोग्राम चना का निशुल्क वितरण करें। किसी भी प्रकार की घटतौली नहीं की जाए। वरना, कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed