फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rabi crop was sown in 3.15 lakh hectares

Lalitpur News: 3.15 लाख हेक्टेयर में की गई रबी फसल की बोआई

Thu, 12 Dec 2024 12:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
Rabi crop was sown in 3.15 lakh hectares
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रबी फसलों की बोआई चल रही है। लगभग 3.51 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले नब्बे फीसदी यानि 3.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई हो चुकी है। बाकी दस फीसदी खेतों में बोआई एक महीने तक लेट हो गई है।
पूरे जनपद में इस बार रबी की बोआई के लिए तीन लाख 51 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। गेहूं की बोआई एक लाख 98 हजार 62 हेक्टेयर, जौ की सात हजार चालीस, मक्का दो हेक्टेयर यानि कुल दो लाख पांच हजार 104 हेक्टेयर जमीन में बोआई का लक्ष्य रखा गया था। इसी प्रकार चना के लिए 17 हजार 279 हेक्टेयर, मटर के लिए 79 हजार 616 हेक्टेयर, मसूर के लिए 24 हजार 718 हेक्टेयर यानि कुल दलहनों की बोआई का लक्ष्य एक लाख 21 हजार 616 हेक्टेयर जमीन पर बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जबकि, तिलहनों में राई व सरसों 24 हजार 97 हेक्टेयर और तोरिया की फसल की बोआई का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बहुत से ग्रामीणाें ने अभी भी रबी की फसल की बोआई नहीं की है।
विज्ञापन

------------
रबी की फसल के लिए बोआई का काम निर्धारित लक्ष्य तीन लाख 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले नब्बे फीसदी पूरा हो गया है, यानि तीन लाख पंद्रह हजार हेक्टेयर भूमि पर बोआई हो चुकी है।-राजीव कुमार भारती, कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed