फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   quarrel between two

दो पक्षों में मारपीट, तीन गंभीर घायल

Mon, 09 May 2016 01:01 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 09 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
quarrel between two
मारपीट - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)।  कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा सरखड़ी में अवैध रूप से बालू निकालने के विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सरखड़ी निवासी सोबरन सिंह और राजेंद्र सिंह में बालू निकालने को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की मारपीट कर दी। इस संबंध में धर्मेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मन सिंह ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि रविवार को वह अपने परिजनों के साथ खेत से बालू निकाल रहा था उसी समय विपक्षी ने उनके ऊपर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जिससे वह लोग चोटिल हो गए। इसके बाद ग्रामीण घायल धर्मेन्द्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह पुत्रगण लक्ष्मन सिंह, सोबरन पुत्र बंका जू को लेकर सीएचसी तालबेहट लाए। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार हुआ। तीनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस ने धर्मेंद्र की शिकायत पर राजू एवं साहब सिंह पुत्रगण राजेंद्र सिंह तथा राजेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed