फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pulvama shahid remembered

पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Feb 2021 07:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
pulvama shahid remembered
घंटाघर प्रांगण में जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को दी श्रद्घांजलि - फोटो : LALITPUR
साढूमल/ ललितपुर/ बार। तहसील मड़ावरा के ग्राम साढूमल में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों के शौर्य एवं बलिदान को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रामकुमार बारोलिया और विक्रम सिंह तोमर ने नेतृत्व में झंडा चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर संदीप मिश्रा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रामकुमार गोस्वामी, हरिओम पांडेय, रामपाल सिंह, देशराज कुशवाहा, कमल जैन, अमित राजा, अमर सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अकलंक जैन, शैलू जैन, सजल जैन, रवि नायक, रब्बू कुशवाहा, भगवानदास सेन, सरफराज खान, मनु नामदेव, रतिराम सेन, सदीप पटवा, कल्लू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के सदस्यों ने घंटाघर पर मोमबत्ती लगाकर पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय चौबे, रवि मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, जय चौबे, ब्रजेश ताम्रकार, अमित तिवारी, सुधीर निगम, विकास सोनी, आरिफ खान, रोहित मिश्रा, दीपक सोनी, रवि सोनी, आनंद सोनी, रोशन कुशवाहा, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्था हमारा लक्ष्य परिवार ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा के सामने से घंटाघर होते हुए वीर सावरकर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर संरक्षक गंधर्व सिंह लोधी, डा रक्षपाल सिंह, संतोष जैन मोदी, रामरक्षपाल सिंह, अखिलेश राजपूत, धन सिंह, राजेश तिवारी, प्रवीण जैन, नीरज जैन, मनजीत सिंह सरदार, इंद्रपाल तालगांव, अमर सिंह राजा, बॉबी राजा, सूरज पटेल, गोविंद सिंह, रामसिंह निरंजन, अमन साहू, अमर विश्वकर्मा, रामदयाल साहू, अरिमर्दन सिंह, योगेश कुशवाहा आशीष यादव, संतोष सर, सौरभ कुशवाहा, बृजभान सिंह, अजय श्रीवास्तव, शशिकांत दीक्षित, राजेश पाल, संजीव बंसल, सागर मोदी, रविंद्र कड़की, गुलाब सिंह, छोटू भाई, सुधीर श्रीवास्तव, रतिराम पटौरा, जय हिंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बानपुर के बस स्टैंड चौराहे पर गोसेवा मंडल इकाई ने शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा की गई। कैंडल मार्च में युवा हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमार्गों से नारे लगाते हुए निकले। किले के मैदान में पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा की। इस दौरान कई लोग सैनिकों के प्रति लोगों में जगाना होगा सम्मान
वहीं, नझाई बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला संयोजक पीयूष प्रताप सिंह बुंदेला, अंकित राठौर, सुमित प्रताप सिंह, राहुल राजपूत, महेंद्र कुमार, दीपक गुप्ता, विकास सोनी, भूपेंद्र सिरवैया, हर्ष चौबे, रितिक कटारे आदि मौजूद रहे।

घंटाघर प्रांगण में अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा द्वारा पुलवामा में शहीद जवानों को घंटाघर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगत राजा बुंदेला, प्रिंस राठौर, मेजर राजा मैलवारा, हर्षित राजा, शिवा राजा, चंचल राजा, ध्रुव राजा, डग्गी राजा, यशवीर सिंह परमार, गोलू राजा, गोलू सेन, सौरभ नायक, भगत राजा परमार, रानू राजा, हरेंद्र राजा शामिल रहे।

ग्राम साढूमल में पुलवामा के आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करते लोग

ग्राम साढूमल में पुलवामा के आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करते लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed