फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Public representatives met CM and proposed development plans

Lalitpur News: सीएम से मिलकर जनप्रतिनिधियों ने रखा विकास योजनाओं का प्रस्ताव

Thu, 18 Jul 2024 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Public representatives met CM and proposed development plans
ललितपुर। श्रम एवं सेवायोजना राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने जनपद की विकास की योजनाओं के प्रस्ताव रखे। लंबित योजनाओं को जल्द धरातल पर लाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर राज्यमंत्री ने जनपद में बिजली के सब स्टेशन और तीन बड़े सेतु जैसे कि भोटा-भोंटी का पुल जामनी नदी पर, सौर नदी पर भड़रा -मुडारी पुल, बंडई नदी पर दांसा-बड़वार के बीच पुल की वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की। साथ ही जनपद में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क, हवाई पट्टी आदि योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने पर चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी क्षेत्र विकास को लेकर धनराशि की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनपद काफी पिछड़ा है। पिछली सरकारों ने जनपद की ओर ध्यान नहीं दिया। जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काफी धन की आवश्यकता है। इससे जनपद का चहूंमुखी विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed