फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Protest against power cut by forming a human chain

Lalitpur News: मानव शृंखला बनाकर बिजली कटौती का विरोध

Mon, 03 Jun 2024 04:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Protest against power cut by forming a human chain
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में बिजली कटौती पर रोष जताया गया। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया।

संस्था प्रमुख हरीश कपूर ने कहा कि भीषण गर्मी में मामूली फाल्ट होने पर पूरी रात बिजली गायब रहती है। उन्होंने कहा कि अभी वोटिंग के दिन पूरे क्षेत्र में भरपूर बिजली दी गई, इसके बाद क्या हो गया कि लगातार बिजली आंख मिचौली खेल रही है। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फाल्ट होने और मरम्मत होने की स्थिति का पता लगाने के लिए जनता जब फोन करती है तो विद्युत विभाग के जिम्मेदार कोई जवाब नहीं देते। अधिशासी अभियंता का फोन भी नहीं उठता। उन्होंने कहा कि ऊपर से तो भरपूर बिजली मिल रही है, परंतु ट्रांसफार्मरों का उचित रखरखाव न होने और स्थानीय फाल्ट के कारण बिजली घंटों गायब रहती है। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया, कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, बीडी. चंदेल, अमर सिंह बुंदेला, शाहिद अली, नंदराम कुशवाहा , फूलचंद रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed