{"_id":"5f0770f98ebc3e63d352581f","slug":"protest-against-illigle-liqer-lalitpur-news-jhs171155986","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान को कच्ची शराब पर रोक लगाना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रधान को कच्ची शराब पर रोक लगाना पड़ा भारी
विज्ञापन
नाराहट थाने में ग्रामीणों के साथ शिकायत करने पहुंची जमुनिया ग्राम प्रधान रूचिका बुंदेला
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुनखिरिया। ग्राम जमुनियां (वगोनी) की प्रधान को गांव में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों का विरोध करना भारी पड़ गया। बीती रात कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता कर दी। इस पर प्रधान सहित करीब 150 ग्रामीणों ने नाराहट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस जब तक ग्राम जमुनियां पहुंची, तब तक आरोपियों ने सबूत हटा दिए थे। एक आरोपी को पुलिस थाने ले गई। बीती रात ग्राम प्रधान सहित करीब डेढ़ सैकड़ा ग्रामीण थाना नाराहट में अवैध शराब के कारोबारियों की शिकायत करने थाने पहुंचे। उन्होंने गांव में अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की। गांव की महिलाओं ने बताया कि यदि ग्राम जमुनिया में अवैध शराब बिक्री बंद नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगी।
ग्राम प्रधान रुचिका बुंदेला गांव में चल रहे अवैध शराब के कारोबारियों की पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुकी हैं। इससे अवैध शराब कारोबारी उनसे खुन्नस मानते हैं। वह ग्राम प्रधान से अभद्रता करते हैं । गांव की महिलाओं व बच्चियों पर भी शराब के नशे में भद्दी टिप्पणियां करते हैं।
ग्राम जमुनिया में अवैध शराब व गांजा बिक्री का मामला संज्ञान में आया है। दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- आनंद कुमार पांडे, थाना प्रभारी नाराहट
ग्राम जमुनिया में काफी समय से अवैध शराब बेची जा रही है। उन्होंने कई बार अपने स्तर से रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ असामाजिक शातिर लोग धंधा बंद नहीं करना चाहते। वह गांव के लोगों पर गाली गलौज करने पर उतर आते हैं। लेकिन, गांव के सभ्रांत व्यक्तियों और महिलाओं ने पूरी तरह नशाखोरी के खिलाफ कमर कस ली है।
विज्ञापन
- रुचिका बुंदेला, ग्राम प्रधान
...............
ग्राम जमुनियां में शराब बिकने से लोग दिन भर शराब पीते रहते हैं। काम नहीं करते हैं और पैसे मांगते हैं। नहीं देने पर मारपीट करते हैं।
- बवीता
गांव में पहले एक जगह शराब बेची जाती थी, अब पांच जगह बेची जा रही है। दिन भर पीते रहते हैं, काम भी नहीं करते और मना करने पर मारपीट करते हैं।
- राम देवी