{"_id":"690a4dbf18636aad7d0a285d","slug":"promises-for-the-development-of-the-city-will-be-fulfilled-sonali-jain-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-145519-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विकास के वादों को किया जाएगा पूरा : सोनाली जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विकास के वादों को किया जाएगा पूरा : सोनाली जैन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम मनीष कुमार ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को लेकर जनता से किए वादों को प्राथमिकता से पूरा करेंगी।
नवनिर्वाचित चेयरमैन ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान नगर के सभी वार्ड और उनकी समस्याओं को नजदीकी से देखा है। शहरवासी अपनी समस्या और सुझाव को लिखित रूप से दें। उनका निराकरण सभासदों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर कराया जाएगा। नगर को स्वच्छ बनाने का कार्य अकेले नहीं किया जा सकता है। इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है। सभी वार्डों को स्वच्छ व माडर्न बनाने का प्रयास करूंगी।
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि शहर के विकास में उनका जो योगदान होगा, उसे करेंगे। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पालिकाध्यक्ष सभासदों के साथ मिलकर शहर का चौमुखी विकास करें। कहा कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर के विकास का खाका तैयार कर एस्टीमेट बनाएं। उसे शासन से स्वीकृत कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि शहर के अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराएं और विकसित नगर पालिका बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत ने कहा कि जनता के किए वादों को पूरा करें। सीमित समय है, इसमें आप शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास करें। पालिकाध्यक्ष ने मंच पर बैठे चंडी पीठाधीश्वर महंत चंद्रेश्वर गिरी महाराज व सर्वेश्वर धाम के महंत कृष्णगिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान महामंत्री रामकिशोर साहू, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू आदि मौजूद रहे।
जय श्रीराम के नारों से गूंजा तुवन मैदान
नगर पालिका के कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अगवानी के लिए कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया था। साढि़यों से कार्यालय व अध्यक्ष चैंबर को फूलों-मालाओं से सजाया गया था। जैसे ही अध्यक्ष ने कार्यालय की साढि़यों पर कदम रखा, उन पर कर्मचारियों ने फूल बरसाए और भारत माता के जयकारे लगाए।
मंत्रोच्चार के साथ संभाली कुर्सी, सास को यादकर छलक आए आंसू
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनाली जैन जब जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ अपने कक्ष में पहुंचीं तो कुर्सी संभालने से पहले पुरोहित के माध्यम से मंत्रोचारण के साथ विधि-विधान से पूजन किया गया। कुर्सी के सामने खड़े होते ही उनके आंसू छलक आए। इसी कुर्सी पर कुछ माह पहले तक सोनाली जैन की सास सरला जैन बैठती थीं। उन्हें यादकर मौजूद परिजनों की आंखें नम हो गईं। कुर्सी संभालते ही उन्होंने पदभार ग्रहण किया और सभी का आभार जताया। इस दौरान नगर पालिका के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।