{"_id":"6ab2be932410b1838806019e","slug":"private-seven-and-nine-seater-vehicles-exempted-from-fitness-tests-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-163638-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: निजी सात और नौ सीटर वाहनों को फिटनेस जांच से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: निजी सात और नौ सीटर वाहनों को फिटनेस जांच से मिली निजात
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के सात और नौ सीट क्षमता वाले निजी वाहन स्वामियों को फिटनेस से निजात मिल गई है। अब निजी वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग के कार्यालय में फिटनेस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। इस व्यवस्था के लागू होने से लगभग 12 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को सुविधा हो गई है। हालांकि काॅमर्शियल वाहनों की फिटनेस व्यवस्था लागू रहेगी।
परिवहन विभाग की पुरानी व्यवस्था में चालक को छोड़कर छह से अधिक सीट की क्षमता वाले निजी वाहनों की प्रतिवर्ष फिटनेस कराना अनिवार्य था। इस दायरे में निजी व कॉमर्शियल सभी वाहन थे। इससे वाहन स्वामियों को प्रतिवर्ष फिटनेस के लिए परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ते थे। इससे समय के साथ ही आर्थिक भार भी पड़ता था। इससे अधिक परेशानी होती थी। नई व्यवस्था में 15 वर्ष तक फिटनेस नहीं करना होगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन चौधरी ने बताया कि वाहन के 15 वर्ष पूरे होने पर पांच वर्ष के लिए दोबारा पंजीकरण का नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें भी फिटनेस की अतिरिक्त प्रक्रिया नहीं करना होगी। यह सुविधा केवल निजी वाहनों को मिली है। कॉमर्शियल वाहनों को पुराने नियम के अनुसार भी फिटनेस कराना होगी।