फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparation begin to reopen 18 Granite Mines in the district

जिले में 18 ग्रेनाइट खदानें फिर से खोलने की तैयारी शुरू

Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation begin to reopen 18 Granite Mines in the district
ललितपुर। बेरोजगारी का दंश झेल रहे जिले में ग्रेनाइट के कारोबार को फिर से गति देने के प्रयास शुरू हो गए हैं। शासन द्वारा चार गांवों में 18 खदानों के संचालन के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इस काम में राजस्व और खनन विभाग की टीम लगाई गई हैं। सर्वे करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इसके बाद शासन से हरी झंडी मिलने पर ग्रेनाइट खनन का कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

शासन ने 25 ग्रेनाइट खदानों की स्वीकृति प्रदान की थी, इनमें से 15 खदानों पर न्यायालय ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर खनन पर रोक लगा दी है। इस तरह मौजूदा समय में 10 खनन पट्टों से ही ग्रेनाइट निकाला जा रहा है। इस संबंध में अमर उजाला ने 11 जनवरी के अंक में , ग्रेनाइट की पंद्रह खदानें बंद, आठ हजार से अधिक मजदूर बेरोजगार, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, इसके बाद सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए लखनऊ से एक टीम ललितपुर भेजी, जिसने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रेनाइट खदानों व कुछ इमारती पत्थर खदानों के बंद होने से क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ी है। यही नहीं, खनिज विभाग के राजस्व में भी कमी आई है। अब एक बार फिर शासन का ध्यान ग्रेनाइट खनन की ओर गया है। जिले में ग्रेनाइट खनन की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसके तहत ग्राम दुर्जनपुरा, खुरा, मड़वारी व कालापहाड़ में सर्वेयर वेदप्रकाश शुक्ला और वरिष्ठ मानचित्रकार सुरेश कुमार ने सर्वे प्रारंभ कर दिया है। सर्वे टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में ग्रेनाइट का काम गति पकड़ लेगा, इसका सीधा फायदा खनिज विभाग को मिलेगा। वहीं, इससे रोजगार सृजन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल ग्रेनाइट की रही मांग
बीते वर्षों में लाल ग्रेनाइट की खूब मांग रही। एक समय ललितपुर की पहचान लाल ग्रेनाइट से होने लगी थी। दूर-दूर तक ललितपुर का नाम ग्रेनाइट की वजह से चर्चित हो गया था। इसके कारोबार में कमी आने से लोग जिले का नाम भूलने लगे हैं।

जिले में 18 ग्रेनाइट खदानें शुरू कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे टीम चिह्नित चार ग्रामों को फोकस किए हुए हैं। शासन से हरी झंडी मिलने पर नए क्षेत्रों में खनन का काम प्रारंभ हो सकेगा।
- नवीन कुमार दास, जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed