फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   practical exam begin by 3 feb

सीसीटीवी की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Tue, 26 Jan 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
practical exam begin by 3 feb
school.jpeg - फोटो : school.jpeg
ललितपुर। जिले में तीन से 12 फरवरी तक इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक विषयों के निर्धारित पूर्णांक में से पचास प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक द्वारा व बाकी अंक बाह्य परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे। इसी प्रकार व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक द्वारा पचास प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे। शेष अंक बाह्य परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु पंजीकृत समस्त संस्थागत
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य द्वारा आयोजित करायी जाएगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय पर आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर आयोजित कराई जाएगी। हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र पर प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा सम्मिलित हो सकेंगे। इस दौरान कोविड-19 से बचाव की समस्त गाइडलाइन को अपनाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर का कहना है कि परीक्षाओं से संबंधित रिकार्ड प्रधानाचार्यों को सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed