फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police took gangster action on brother of poetess Anamika Jain Amber in Lalitpur

'यूपी में बाबा हैं' फेम कवयित्री के भाई पर गैंगस्टर: अनामिका जैन ने सीएम से लगाई गुहार, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Sat, 01 Oct 2022 09:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Oct 2022 09:56 PM IST
सार

गैंगस्टर की कार्रवाई से ललितपुर के अधिवक्ताओं और गल्ला व्यापारियों में आक्रोश है। बार एसोसिएशन ने हड़ताल और गल्ला व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं मामले में कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने कहा कि पुलिस से कोई गलती हुई।

विज्ञापन
Police took gangster action on brother of poetess Anamika Jain Amber in Lalitpur
कवयित्री अनामिका जैन अंबर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी में बाबा हैं...गीत से धमाल मचाने वाली कवयित्री और बुंदेलखंड की बेटी अनामिका जैन अंबर के भाई जितेंद्र जैन पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है। इसे लेकर ललितपुर के अधिवक्ताओं और गल्ला व्यापारियों में आक्रोश है। बार एसोसिएशन ने हड़ताल और गल्ला व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं मामले में कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने कहा कि पुलिस से कोई गलती हुई। उन्होंने मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी गल्ला व्यापारी जितेंद्र जैन बार एसोसिएशन ललितपुर के पूर्व अध्यक्ष उत्तम चंद्र जैन के बेटे और कवयित्री अनामिका जैन अंबर के सगे भाई हैं। ढाई साल पहले मोहल्ला पठापुरा निवासी मुन्नी पत्नी धनीराम ने कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक, उनके बेटे राजकुमार समेत आठ-दस लोगों पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना के दौरान जितेंद्र जैन सहित तीन लोगों को आरोपी बनाकर एससी/एसटी एक्ट लगाया। मामले में जितेंद्र जैन न्यायालय में पेश हो गए और उनको जमानत मिल गई। अब दो दिन पहले पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक के साथ जितेंद्र जैन पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन

इसे लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को हड़ताल कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ मात्र एक जमीनी विवाद के प्रकरण में नामजद किए जाने को आधार बनाकर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अधिवक्ताओं ने गैंगस्टर हटाए जाने की मांग की है।

पुलिस से कोई चूक हुई: अनामिका
अपने भाई की पैरवी करते हुए कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने पुलिस प्रशासन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी बनाए गए उनके भाई के मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने और गैंगस्टर हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस से कहीं न कहीं इस मामले में कोई चूक हुई है। जिसकी निष्पक्ष जांच उच्चाधिकारियों से कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed