{"_id":"6a52a83e4d9770b27c0d96a1","slug":"police-crack-down-on-those-using-bank-accounts-for-cybercrime-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159488-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: साइबर अपराध में बैंक खाते का उपयोग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: साइबर अपराध में बैंक खाते का उपयोग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साइबर अपराधियों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाली सदर, महरौनी, मड़ावरा और जखौरा थाना पुलिस ने 20 लोगों को नामजद करते हुए 21 पर रिपोर्ट दर्ज किया है।
कोतवाली सदर पुलिस ने अंश निवासी गांधीनगर, आकर्षण समैया निवासी कटरा बाजार शनिचरा चौराहा, नीरज पंथ निवासी गांधी नगर और थाना मड़ावरा पुलिस ने राम लखन निवासी ग्राम गढौली, बृजेश कुमार निवासी ग्राम रमेशरा, हल्ले निवासी ग्राम रनगांव, रवि यादव निवासी ग्राम रनगांव, प्रियांश निवासी ग्राम रनगांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली महरौनी पुलिस ने राजाबाबू निवासी ग्राम सैदपुर, आकाश वंशकार निवासी ग्राम सैदपुर, छोटे राजा निवासी ग्राम जखौरा, राघवेंद्र निवासी ग्राम भैरा, आशाराम सैन निवासी ग्राम जखौरा, अमित निवासी कावंतपुरा कस्बा महरौनी, शिवकुमार निवासी पुराना सौजना रोड कस्बा महरौनी पर रिपोर्ट दर्ज की। इसके साथ महरौनी पुलिस ने रिंकू बुनकर निवासी ग्राम सिमरिया हाल टीकमगढ रोड कस्बा महरौनी, अभिषेक निरंजन निवासी ग्राम चढरऊ और जखौरा थाना पुलिस ने सुरेंद्र निवासी ग्राम घिसौली सहित उसके एक साथी पर रिपोर्ट दर्ज की। थाना मड़ावरा पुलिस ने विवेक सिंह निवासी ग्राम तिसगना, संतोष निवासी ग्राम रनगांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन में पाए जाने पर संबंधित खाता धारकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
-- -- -- -- -- --
लोन दिलाने का लालच देकर बैंक खाता खुलवाने वाले पर रिपोर्ट
थाना जखौरा के ग्राम सिरसी निवासी ऋषभ सैन ने बताया कि अनिल निवासी कस्बा पिछोर जनपद शिवपुरी मध्य प्रदेश ने उसे रोजगार के तहत लोन दिलाने का लालच देकर बैंक खाता खुलवाया। बैंक खाते की ओटीपी लेने के नाम पर उसकी सिम व खाते से संबंधित प्रपत्रों को ले लिया। इसके बाद आरोपी ने बैंक खाते से साइबर का पैसा डालकर निकाल लिया। इसके साथ थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम भौंटा निवासी बृजेंद्र ने मोंटी सेन निवासी अथाईपुरा और उसके दो साथियों पर धोखाधड़ी से बैंक संबंधी दस्तावेज लेने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
साइबर अपराध को लेकर रहे सावधान
-किसी के कहने पर बैंक खाता किराये पर न दें।
-एटीएम, चेकबुक और मोबाइल सिम किसी को न दें।
-ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंकिंग पासवर्ड साझा न करें।
-साइबर ठगी होने पर इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।