{"_id":"699b4922beaaac6c1003597e","slug":"pipeline-choked-water-brought-from-outside-the-village-drinking-water-crisis-looms-lalitpur-news-c-131-ltp1001-152066-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाइपलाइन चोक, गांव के बाहर से ला रहे पानी, छाया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाइपलाइन चोक, गांव के बाहर से ला रहे पानी, छाया पेयजल संकट
विज्ञापन
बालाबेहट के 12 हजार व गंगचारी की 400 लोगों की आबादी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा-बालाबेहट। ग्रामीण इलाकों में हर-घर-जल नल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन कई जगहों पर अभी भी पानी नहीं पहुंच रहा है। बालाबेहट क्षेत्र में करीब 20 हजार की आबादी परेशान है। तो वहीं मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम गंगचारी में 400 से अधिक की आबादी को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
ग्राम गंगचारी में गांव के बाहर ही पीने योग्य पानी निकलता है। हंसरा टंकी से नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी, ताकि ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज हो गए। इससे आस-पास की गंदगी पाइप में जाने से पाइप चोक हो गया। इससे पानी आना बंद हो गया। लगभग दो हफ्तों से अधिक समय से आधे से ज्यादा गांव में पानी नहीं पहुंच पा रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, पानी के अभाव में लोगों को गांव के बाहर दूर स्थित है हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। महिलाएं दूर-दराज लगे हैंडपंपों व कुआं से पानी भर रही हैं। पाइपलाइन की मरम्मत के अभाव में कई दिनों तक कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिलता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो- 06
पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज होने से गंदगी अंदर जाने से पाइपलाइन बंद हो गई है। इसकी जल्द से जल्द सफाई की जानी चाहिए, ताकि पीने का पानी सुचारु रूप से आ सके। -हरदेव सिंह, गंगचारी
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो- 07
दो हफ्तों से अधिक समय से आधे से ज्यादा गांव में पानी नहीं आ रहा है, जिस कारण गांव से बाहर लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है।-भगवान सिंह, गंगचारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो- 08
जब से पाइपलाइन नियमित देखरेख के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होती है, बालाबेहट क्षेत्र की 12 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। -यशवंत सिंह तोमर, बालाबेहट
0000000
फोटो-09
गांव में 12 दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से पेयजल समस्या दूर करने की मांग है। -हरी शंकर रजक, बालाबेहट
000000000
वर्जन
बालाबेहट व गंगचारी गांव में किस कारण पानी नहीं पहुंच रहा है इसकी जानकारी लेकर समस्या को दूर कराकर ग्रामीणों को जल्द पानी उपलब्ध कराया जाएगा।-राजेश श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे।