फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pipe drinking water schemes involved in retrofitting are not able to provide water to the villagers due to lack of electricity

Lalitpur News: रेट्रोफिटिंग में शामिल पाइप पेयजल योजनाएं बिजली न मिलने नहीं दे पा रही ग्रामीणों को पानी

Wed, 23 Jul 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pipe drinking water schemes involved in retrofitting are not able to provide water to the villagers due to lack of electricity
ललितपुर। विद्युत आपूर्ति के चलते जिले की पाइप पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। करीब डेढ़ दर्जन गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसमें कई गांव हरघरनल जल योजना में रेट्रोफिटिंग के गांव हैं। इन गांव की करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जिले में जल जीवन मिशन के तहत बंद पड़ी एकल ग्राम पाइप पेयजल योजनाओं को रेट्रोफिटिंग के तहत शामिल किया गया है। इस परियोजनाओं को दुरस्त तो विभाग ने कर लिया है। लेकिन लो वॉल्टेज व निर्वाध आपूर्ति न मिलने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली से प्रभावित गांव में पाली फीडर का जमुनाधाना, बांसी फीडर का बरखिरिया, तालबेहट फीडर पवा, बांसी फीडर का आलापुर, हंसार कलां फीडर का नत्थीखेड़ा, बांसी का सेमरा डांग, तालबेहट फीडर का बंहौरीसर, जखौरा फीडर का चमरऊआ, सकरवारा, मैलार, करमुहारा, सीरोनजी एवं नेहरू नगर फीडर से ग्राम मडवारी प्रभावित है। इन गांवों के लोगोंं को योजना पाइप लाइन बिछने के बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा नई परियोजना के तहत शामिल ग्राम डोंगराकलां, मैनवारा, पारौन गांव में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे कई बार विद्युत विभाग को पत्राचार किया है। लेकिन फिर विभाग आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाया है। जिससे ग्रामीण इलाकों में समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

-----------------------
लाखों रुपये खर्च करने के बाद नहीं मिल पा रहा है पानी
जिले में करीब एक सैकड़ा एकल गांव पाइप पेयजल योजनाएं पूर्व से संचालित थी। इसमें कई पाइप पेयजल योजनाएं रखरखाब व टूयूबबैल सूख जाने के कारण बंद पड़ी थी। इस गांवों को जल जीवन मिशन के तहत संचालित हरघरनलजल योजना में शामिल करने से ग्रामीणों की उम्मीद जागी थी। लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही से गांवों टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इन येाजनाओं पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति व लो वॉल्टेज की समस्या से अवगत कराया है। लेकिन अभी तक समस्या को दूर नहीं किया गया है। इस बार उन्हें कड़ा पत्र जारी किया गया है। जिससे ग्रामीणों को जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामिगंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed