फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pensioners' Council demands medical reimbursement.

Lalitpur News: पेंशनर्स परिषद ने की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की मांग

Tue, 29 Sep 2026 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pensioners' Council demands medical reimbursement.
ललितपुर। प्रमुख समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद ने मासिक बैठक की। जिसमें कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान कराने की मांग की गई। इस दौरान महामंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महेश चंद्र मिश्रा एवं महामंत्री अनुराग शरण श्रीवास्तव के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल काफी समय से लंबित हैं। उनका अभी तक भुगतान नहीं हो सका। इसी प्रकार कादिर खान व नाजनी बेगम के वेतन का भुगतान नहीं हुआ। वहीं प्रीतम लाल विश्वकर्मा ने बताया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान एक अक्तूबर से ऑनलाइन होगा। पेंशनर्स को अपलोड करना होगा। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की बैठक 3 व 4 अक्तूबर को कोटा में होगी। जिसमें शामिल होने के लिए प्रत्येक सदस्य को 2-2 हजार रुपये जमा करने होंगे। इस मौके पर जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, गंधर्व सिंह लोधी, नारायणदास कुशवाहा, कैलाश नारायण, श्यामलाल रायकवार, घनश्याम दास साहू, प्रीतम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed