{"_id":"604e6c598ebc3e8d38234b50","slug":"peace-cometee-festivel-celebrated-lalitpur-news-jhs190869477","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनायें : सी ओ सदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनायें : सी ओ सदर
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
बानपुर में पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा की जानकारी लेते सीओ सदर इमरान खान।
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
बानपुर (ललितपुर)। थाना बानपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर इमरान अहमद ने देर शाम पीस कमेटी की बैठक कर कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं एवं समरसता का परिचय दें। उन्होंने संवाद के जरिए लोगों की समस्याएं भी जानीं।
विज्ञापन
आगामी पर्वों और त्रिस्तरीय पंचायती राज्य चुनावों को देखते हुए थाना बानपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। इस अवसर पर बानपुर थाना परिक्षेत्र के जनप्रतिनियों, समाजसेवियों एवं संभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों को बुलाया गया। सीओ सदर ने होलिका दहन व शब-ए-बरात को लेकर विशेष सावधानी बरतने व होलिका दहन के स्थानों को चिह्नित करके पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए। कब्रिस्तानों की भी जानकारी ली। उपस्थित गणमान्य नागरिकों से सुझाव भी लिए। कहा कि अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के बारे में तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। इसके पश्चात संपूर्ण थाना स्टाफ के साथ बैठक कर उन्हें शासन/ प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया व उन्हें सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। रात में कस्बे का पैदल भ्रमण कर होलिका दहन के स्थानों, मस्जिद, कब्रिस्तानों, स्कूल, बैंक, मुख्य बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कस्बे के आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना । इस मौके पर संभ्रांत लोगों सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।