फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Paths rampant occupation

रास्तों पर धड़ल्ले से हो रहे कब्जे

Fri, 07 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Paths rampant occupation
aatikraman lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। शहर के कई इलाके इस समय अतिक्रमण की चपेट हैं। अराजक तत्वों ने नगर पालिका की जमीनों पर कब्जा कर निर्माण करा लिए हैं। सूत्रों के अनुसार इन कब्जाधारकों के बारे में जानकारी भी नगर पालिका को है मगर कार्रवाई नहीं की जा रही है। अतिक्रमण को लेकर कई बार लोग शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं। अधिकारियों की उदासीनता के चलते शासन की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मंशा पर पानी फिर रहा है। 
विज्ञापन

वार्ड नंबर 20 मुहल्ला आजादपुरा तृतीय में पानी की टंकी के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने नगर पालिका की पक्की नाली व सीसी मार्ग पर करीब चार-पांच फुट तक अतिक्रमण पक्का निर्माण कर लिया है। इस निर्माण को रोकने व हटाने की मांग को लेकर वार्ड के पार्षद आशाराम कुशवाहा ने अनेकों बार नगर पालिका के अधिकारियों से लिखित से शिकायत की है। लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पार्षद ने विगत चार अक्तूबर को तहसील दिवस में शिकायत पत्र देकर जिला प्रशासन से अवैध निर्माण हटवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि नगर पालिका की नाली व मुख्य मार्ग पर निर्माण होने से राहगीरों को मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

इससे नाली की सफाई भी नहीं हो पा रही है, जिससे जलभराव हो जाता है। 
ऐसा ही एक अन्य मामला चंद दूरी पर बने बालाजी मंदिर के पास का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने भी नगर पालिका की नाली व सड़क पर अवैध निर्माण कर लिया है। पार्षद ने बताया कि इसकी शिकायत भी उन्होंने नगर पालिका व जिला प्रशासन से की है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। विगत कुछ माह पूर्व तत्कालीन महिला एसडीएम पूनम निगम ने इस मामले में गंभीरता दिखाई थी। उन्होंने निरीक्षण कर नगर पालिका के अधिकारियों को तत्काल अवैध निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देशों के बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। नगर पालिका की उदासीनता के चलते कुछ माह पूर्व मुहल्ला आजादपुर में स्थित तुवन टीला बंध पर भी एक व्यक्ति द्वारा सीसी मार्ग पर अवैध निर्माण कर लिया है। निर्माण की जानकारी पर नगर पालिका ने कोतवाली पुलिस को सूचना देने और अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका। ऐसे में शासन की सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की मंशा पर पानी फिर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed