फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Passenger dies in bus accident, brother-in-law injured

Lalitpur News: बस की टक्कर से सवार की मौत, साढू घायल

Thu, 10 Jul 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies in bus accident, brother-in-law injured
ललितपुर। तेज रफ्तार बस ने ललितपुर-महरौनी मार्ग पर ग्राम पटसेमरा के पास सड़क किनारे बाइक के पास खड़े आदिवासी युवक और उसके साढू को टक्कर मार दी। युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साढू घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम भड़यावारा निवासी बाबू सहरिया (32) मंगलवार को पत्नी जमना व बच्चों के साथ ग्राम खितवांस में अपने साढू मोहन के यहां आया था। बुधवार सुबह वह ग्राम मसौरा में अपनी बहन के यहां साढू मोहन के साथ बाइक से आया। यहां से दोपहर में लौट रहा था। ग्राम पटसेमरा के पास सड़क किनारे बाइक सहित रुक गया। इसी दौरान ललितपुर से महरौनी की ओर जा रही बस ने बाइक सहित बाबू और मोहन को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने बाबू सहरिया को मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed