{"_id":"57cf1b9d4f1c1b9863317449","slug":"passbook-distribution-illegal-in-the-name-of-the-municipality-office-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासबुक वितरण के नाम पर नगर पालिका कार्यालय में हो रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासबुक वितरण के नाम पर नगर पालिका कार्यालय में हो रही अवैध वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
account book, lalitpur news
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। प्रदेश सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सबसे गरीब और असहाय परिवारों को चिह्नित करके समाजवादी पेंशन योजना के तहत उक्त परिवारों के मुखियाओं को पांच सौ रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन नगर पालिका के कर्मियों द्वारा समाजवादी पेंशन लाभार्थियों को पासबुक जारी करने के बदले में अवैध वसूली करके सरकार की इस महत्वपूर्ण जनहितैषी योजना में सेंध लगाने का काम किया जा रहा है।
हाल ही में शासन उक्त पेंशन लाभार्थियों के लिए परिचय पत्र युक्त पासबुक नि:शुलक उपलब्ध करा रहा है। इसकी जिम्मेदारी शासन ने जिला समाजकल्याण विभाग को सौंपी है, समाज कल्याण अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने पासबुक पर लाभार्थी की फोटो व संबंधित जानकारी अंकित कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी दी है। नगर पालिका ने 30 अगस्त से लाभार्थियों की पासबुक पर फोटो व जानकारी अंकित करना शुरू कर दिया है,
नगर के 8,600 लाभार्थियों को पासबुक उपलब्ध करानी है। लेकिन नपा के कुुछ कर्मियों द्वारा अधिकारियों की नाक के नीचे कार्यालय परिसर में ही गरीब लाभार्थियों से इसके बदले में 50 से 100 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। जो लोग रुपये देने से मना कर रहे हैं उन्हें यह कर्मी बिना पासबुक के पेंशन का लाभ नहीं मिलने का भय दिखा रहे है, जिससे मजबूरी में लाभार्थियों को सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नपा का लाइसेंसधारी दलाल
नगर पालिका कार्यालय में आने वाले अनपढ़ व अशिक्षित फरियादियों की सुविधा के लिए विभाग ने दो लोगों को लाइसेंस जारी किया है, कि वह फरियादियों की समस्या को प्रार्थना पत्र पर लिखने के कार्य करते हैं। इसके बदले में यह लोग फरियादरी की स्थिति देखकर सुविधा शुल्क लेते हैं। नियानुसार इन लाइसेंस धारकों को कार्यालय के बाहर ही बैठने की अनुमति है, लेकिन यह लोग विभाग के कार्यालय में ही अपनी दुकान खोलकर बैठने लगे हैं। इनमें से तो एक व्यक्ति को विभाग के ही कर्मियों की इतनी अधिक मेहरबानी है कि वह विभाग के सरकारी कार्यों को करने लगा है।
वर्तमान में समाजवादी पेंशन लाभार्थियों को जो पासबुक बांटी जा रही है, विभाग के कर्मियों ने इस बाहरी व्यक्ति को ही पासबुक बांटने की जिम्मेदारी सौंप दी है। बदलें में इस लाइसेंस धारी दलाल द्वारा लाभार्थियों से पचास रुपए की वसूली की जा रही है और यह वूसली कहीं और नहीं बल्कि कार्यालय परिसर के भीतर एक अधिकारी के चैंबर में बैठकर की जा रही है। इस व्यक्ति पर पहले भी समाजवादी पेंशन योजना का लाभार्थी बनाने के नाम पर पांच-पांच सौ रुपए की अवैध वसूली करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में वार्ड नंबर 23 के पार्षद भवानी सिंह यादव ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से शिकायत भी की थी, लेकिन अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पासबुक के नाम पर पचास रुपए लिए गए है। नपा के कर्मियों द्वारा बोला गया है कि बिना पासबुक के पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा।
नैनाबाई
समाजवादी पेंशन लाभार्थी
ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसी कोई बात है तो कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका