फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   PARK WALKING

बदहाल पार्क में कैसे करें सैरसपाटा

Wed, 17 Oct 2018 11:52 PM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 17 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
PARK WALKING
administration - फोटो : amar ujala
ललितपुर। स्वास्थ्य के प्रति सजग व्यक्तियों को शहर में टहलने के लिए एक सरपट फुटपाथ भी नसीब नहीं हो पा रहा है।  शहर के बीचोबीच चंद्रशेखर उद्यान पार्क स्थित है, उसकी बदहाली किसी से छिपी नहीं है। यहां न तो फुटपाथ दुरुस्त है और न ही प्रसाधन केंद्र। उस पर सरकारी विभागों की गोष्ठियां पार्क को गंदा बनाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने शहर में कई पार्क बनाए हैं। इनमें चंद्रशेखर उद्यान पार्क, जेल चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क, कांशीराम पार्क, महाराजा अग्रसेन पार्क, स्वामी विवेकानंद पार्क, चिंतन पार्क, वैद्य पं. तुलसीराम पार्क आदि प्रमुख हैं। इन सबमें चंद्रशेखर उद्यान पार्क ही सबसे बड़ा है। जहां टहलने के लिए पर्याप्त जगह है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने यहां फुटपाथ का निर्माण कराया था। अब यह फुटपाथ उखड़ने लगा है जो महिला पुरूष सुबह चार पांच बजे पार्क में टहलने के लिए पहुंचते हैं तो कई बार वह उखड़े पत्थरों में फंसकर गिर जाते हैं। अपने माता-पिता के साथ घूमने पहुंचे कई बच्चे तो यहां चुटहिल भी हो चुके हैं। कमोवेश यही स्थिति प्रसाधन केंद्रों की है। पार्क में मूत्रालयों की उचित साफ सफाई नहीं है, जिससे इनसे दुर्गंध उठती है। फव्वारे भी कभी-कभार ही चलते हैं। पार्क में उगाई गई घास की अब तक कटाई भी नहीं कराई गई है। मौसमी फूलों का कहीं अता-पता नहीं है। इस पार्क में नगर पालिका लाखों रुपये खर्च कर चुकी है लेकिन इसकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देती है। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी भी इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे पार्क की सुंदरता गायब हो गई है। बुधवार को तो हद तब हो गई जब आयोजित कृषि गोष्ठी के दौरान लंच के पैकेट यहां-वहां फेंक दिए गए। गोष्ठी में शामिल होने आए किसानों ने भी पार्क को खराब करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। तमाम किसानों ने अपनी बाइकों को बाहर खड़ा करने की जगह अंदर रख दिया। कइयों ने तो लोन में ही बाइकों को रख दिया, जिन्हें किसी ने रोका टोका भी नहीं। यही वजह है कि पार्क निरंतर विभागीय उदासीनता का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन


पालिका को लिखेंगे पत्र
फुटपाथ को सही कराने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखेंगे। इसके अलावा दो दिन में लोन की कटिंग भी करा दी जाएगी।
सुघर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed