फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pandavvan Dham: Not outsiders, only local people will be able to worship

पांडववन धाम: बाहरी लोग नहीं स्थानीय लोग ही कर सकेंगे पूजा

Sat, 15 Jan 2022 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pandavvan Dham: Not outsiders, only local people will be able to worship
पांडवन वन में पूजन करते श्रद्धालु - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द ( ललितपुर )। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार पांडववन धाम पर भी मेला नहीं लगेगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा करने की इजाजत दी है। शुक्रवार को पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा करने की रश्म अदा की। शनिवार को सारे दिन पूजन अर्चन चलेगा लेकिन एक साथ लोगों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मकर संक्रांति पर लगने वाला क्षेत्र का प्रसिद्ध साप्ताहिक मेला पांडववन धाम पर यूपी व एमपी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं मेले का आनंद उठाने के लिए आते थे। लेकिन इस बार भी कोरोना के कारण यहां शुक्रवार को गिने चुने लोग ही मंदिर में नजर आए। मेला समिति के सदस्य दीपेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह और रघुनाथ सिंह ने बताया कि 15 से 22 जनवरी तक होने वाले विष्णु महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में भीड़ न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि सुबह श्रद्धालु जामुनी नदी में स्थान करने जरूर आएंगे। भीड़ न जुटे इसके लिए पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

पारौल के लोगों ने बनवाई कच्ची सड़क
पांडवन तक आने में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए पारौल के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली और रोलर से कच्ची सड़क को ठीक करा दिया। बताते हैं कि मेला में भी आने की उम्मीद थी लेकिन इस बार मेला नहीं लगने पर लोग मायूस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणछोड़ धाम में नदी किनारे हुआ कलश पूजन
पाली- बंगरिया। मकर संक्रांति पर श्री श्री 1008 रणछोड़ धाम पर लगने वाला मेला इस बार कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया है। स्थानीय लोगों को पूजा करने की इजाजत दी गई है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नदी के तट पर कलश पूजन करने के बाद यात्रा का शुभारंभ किया। सूचना देने के बाद भी बिजली और नहर विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed