फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Overload broken jumper, the power failure

ओवरलोड से टूटे जंपर,गुल रही बिजली

Tue, 20 Dec 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Overload broken jumper, the power failure
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
बिजली विभाग द्वारा बीस घंटे आपूर्ति के आदेश के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। तालबेहट क्षेत्र के ग्राम राजपुर में नलकूप की मोटरों के ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर के जंपर टूटने से कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


तालबेहट स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित बिजरौठा फीडर से करीब दो दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है। छह माह पूर्व यहां छह दर्जन से अधिक कनेक्शन जारी किए गए थे। गांव में विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति करना तो शुरु कर दिया है। लेकिन आए दिन फाल्ट या अन्य कारणों के चलते पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। गांव में नलकूप की मोटरों के चलने की वजह से ट्रांसफार्मर व खंभों से जंपर टूट जाते हैं, जिसे कई-कई घंटों तक नहीं सुधारा जाता है। ऐसे में गांव में कई बार तो रात भर और दिन में भी जंपर टूटने से घंटों बिजली गुल रहती है। सोमवार को भी सुबह करीब दस बजे ट्रांसफार्मर का जंपर टूटने के बाद शाम पांच बजे बिजली फाल्ट सुधारा गया जिससे ग्रामीणों को पूरे दिन भर बिना बिजली के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed