फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   online trade destroy retail bussniss

ऑन लाइन व्यापार से बर्बाद हो रहा खुदरा बाजार

Tue, 14 Jan 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
online trade destroy retail bussniss
तालबेहट। ऑन लाइन ट्रेडिग बंद करने के समर्थन व देश के खुदरा व्यापारियों को बचाने तथा रोजगार बचाने के लिए राष्ट्रीय जन उधोग व्यापार संगठन द्वारा 15 दिसम्बर को कानपुर से शुरू हुई रथ यात्रा रविवार को देर रात नगर में आई। जिसका नगर के व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामलीला मैदान पर हुई सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने व्यापारियों से एकजुट होकर के ऑनलाइन व्यापार के विरोध में सहयोग करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से देश का खुदरा व्यापार चौपट होने की स्थिति में है। सन् 2008 में शुरू हुए ई व्यापार के कारण अमेजन, फिलिप कार्ड, स्नेपडील जैसी विदेशी कंपनियों ने भारत में अपने पांव जमाए और वर्तमान में 3.5 लाख रूपए का कारोबार कर रहे। जिससे भारत के लाखों फुटकर व्यापारियों का रोजगार चला गया। ई व्यापार के कारण बर्बाद व्यापारी लगातार घाटे में जा रहे है और आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे।
विज्ञापन

कानपुर, जालौन और महोबा में घाटे से व्यापार से तीन व्यापारियों के परिवार सामूहिक आत्महत्या कर चुके है। अब दूध, मिठाई, फल, सब्जियां भी ऑनलाइन बाजार में मिल रही है। जब फुटकर बाजार बंद होगें तो व्यापारी और मजदूर क्या करेगें। इन सभी बातों में ध्यान में रख कर हम ऑन लाइन बाजार का विरोध कर रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदरा बाजार को बचाने के लिए 4 प्रतिशत की दर पर बैंकों से ऋण दिलाने, बढी हुई विद्युत दरें कम करने, छोटे व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड देने, एक राष्ट्र एक टैक्स करने व टोल प्लाजा पर स्थानीय व्यापारियों को छूट देने व दरें कम करने की जैसी विभिन्न मांगों को लेकर देश व्यापी रथ यात्रा चलाई जा रही है। 15 दिसंबर को दिल्ली में इसका समापन होगा।

इस मौके पर नगर उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गजेन्द्र मोहन त्रिपाठी, संत मिठया, विनोद करौलिया, मनीष जैन, अनिल कंचन, प्रदीप रेजा, संदीप अवस्थी, सराफा ऐसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष शरद सोनी, युवा अध्यक्ष चिंटू शिवहरे पार्षद, अनिल गुप्ता बल्लन, गौतम मोदी, आशीष लखेरा, राकेश, विवेक परिहार, अभिषेक जैन, राजू जैन, मनोज गुप्ता, बाकिर हुसैन आदि व्यापारी मौजूद रहे। अंत में महामंत्री मनीष जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed