फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Online attendees attend

ऑनलाइन दर्ज हो रही परीक्षार्थियों की हाजिरी

Sat, 18 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Online attendees attend
ऑनलाइन दर्ज हो रही परीक्षार्थियों की हाजिरी - फोटो : demo
यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने कहा कि परीक्षा में अनुपस्थित और अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों के विवरणों की सूचना प्रतिदिन वेबसाइट पर अपलोड की जाए। इसके बाद भी पहले ही दिन जिले के एक दर्जन विद्यालय पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की बड़ी परीक्षाओं में शुमार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की हाईटेक निगरानी की जा रही है। इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा में गैर हाजिर परीक्षार्थी और अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों के विवरण की सूचना केंद्रवार जुटाने के लिए वेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक द्वारा तिथिवार और पालीवार विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा। इस संबंध में परिषद सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया कि केंद्र व्यवस्थापक प्रत्येक दिवस हर पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे बाद विद्यालय की लोगिन आईडी एवं पासवर्ड से अपना पैनल खोकर उसमें परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि, पाली का चयन करना होगा। इतना करते ही वेबसाइट पर उस परीक्षा केंद्र से संबंधित सूची प्रदर्शित होने लगेगी। इस सूची में प्रत्येक अनुक्रमांक के सम्मुख संबंधित परीक्षार्थी की अनुपस्थिति/अनुचित साधनों के प्रयोग करते हुए पकड़े जाने वाले परीक्षार्थियों की सूचना दर्ज करनी होगी। सूचना दर्ज करने के उपरांत चेकलिस्ट निकालकर उसकी जांच करनी होगी। यदि कोई अशुद्ध विवरण दर्ज हो गया हो तो उसे सुधार कर इस प्रकार के दोनों केटिगरी के परीक्षार्थियों का विवरण तीन प्रतियों में मुद्रित कर लिए जाएंगे। जिसकी एक प्रति पर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक अपना हस्ताक्षर एवं मुहर अंकित कर उसे उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल में रखकर सील करने के उपरांत प्रत्येक पाली/दिवस में संकलन केंद्र पर जमा करना होगा। दूसरी प्रति संकलन केंद्र पर और तृतीय प्रति अभिलेख के रूप में सुरक्षित रखनी होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक द्वारा अनुपस्थित परीक्षार्थियों का विवरण पूर्व निर्धारित फार्मेट पर तैयार करनी होगी। जिले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 35993 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।      
विज्ञापन

     
कोड से होगी पहचान      
अनुपस्थित छात्रों को लाल रंग के पेन से डबल ए एवं नकल में पकड़े गए परीक्षार्थियों को यूएफएम से दर्शाया जाएगा।       
 
पहले दिन एक दर्जन विद्यालयों का विवरण तकनीकी कारणों के चलते वेबसाइट पर दर्ज नहीं हो सकी थी। लेकिन, उनकी मेनुअल सूचना परिषद को भेजी गई है। अब इस तरह की कमियों को दूर कर लिया गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. आरपी वर्मा      
जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed