फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nurse case video viral

नर्स का प्रसव में पैसा लेने का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 08 Jun 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
nurse case video viral
तालबेहट। सीएचसी में कार्यरत एक नर्स का प्रसूता के परिजनों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बताते चले कि कोविड काल में सीएचसी को कोविड एल टू अस्पताल बना दिया गया था। इसके बाद मैटरनिटी विंग में टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया था। इसके कारण प्रसव का कार्य पुराने भवन में संपन्न कराया जाने लगा था। इससे प्रसव पर अधिकारियों और चिकित्सकों का नियंत्रण समाप्त सा हो गया था। प्रसव के मामले में नर्सों एवं कुछ संविदा कर्मचारियों का बोल बाला हो गया था। बिना सुविधा शुल्क के प्रसव न होने के आरोप लगते थे। लेकिन प्रमाण न होने के कारण अधिकारी कार्रवाई करने में अपने का मजबूर बताते थे। क्षेत्र में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक नर्स प्रसूता के परिजनों से प्रसव के नाम पर पैसे लेते दिख रही है। वहीं, आरोपी नर्स का कहना है कि उसने प्रसव के नाम पर कोई पैसे नहीं मांगें। मुझे बदनाम करने के लिए जबरन ऐसे आरोप लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

जानकारी के बाद आरोपी नर्स को प्रसव कक्ष से हटा कर ओपीडी से संबद्ध कर दिया गया है।
- डॉ. नितिन कंसौरिया, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed