{"_id":"672bc7631d8e398e580579f4","slug":"now-toll-free-numbers-will-be-written-on-the-walls-of-schools-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-123547-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अब विद्यालयों की दीवारों पर लिखा जाएगा टोल फ्री नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अब विद्यालयों की दीवारों पर लिखा जाएगा टोल फ्री नंबर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अब मनमानी नहीं चलेगी। शासन ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर जारी कर दिए हैं। ये नंबर विद्यालयों की दीवारों पर अंकित कराए जाएंगे।
यहां 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें 1.71 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभिभावकों की तरफ से समय से शिक्षकों के विद्यालय न आने या देर से विद्यालय खुलने की शिकायत मिलती रहती है। यह भी शिकायत रहती है कि शिक्षक विद्यालय आते ही नहीं हैं। मिड-डे मील में मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने की भी शिकायतें आती रहती हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में भी शिक्षक गायब मिलते हैं। ऐसे में शासन ने टोल फ्री नंबर 18008893277 को विद्यालय की दीवारों पर अंदर व बाहर चस्पा करने और गूगल लिंक पर इसे अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यातायात के सामान्य नियम भी विद्यालयों की दीवारों पर लिखाने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किए हैं। विद्यालयों में टोल फ्री नंबर व यातायात के सामान्य नियम दीवारों पर अंकित किए जाने लगे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस टोल फ्री नंबर पर दर्ज शिकायतों को रिकार्ड किया जाएगा। जांच के लिए कमेटी गठित होगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। एमडीएम के बारे में भी हो सकेगी शिकायत : शिक्षकों के देरी से पहुंचने के अलावा मिड-डे मील में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने की भी शिकायतें टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विद्यालयों में मनाया जाएगा यातायात माह : वर्तमान में यातायात माह चल रहा है। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। व