फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now special ID card to the train tickets Diwyangon

अब विशेष आइडी कार्ड से दिव्यांगों को रेल टिकट

Wed, 10 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
 Now special ID card to the train tickets Diwyangon
train, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। रेलवे द्वारा दिव्यांगों को रेल टिकट में विशेष सुविधा देकर विभिन्न परेशानियों से निजात दिलाने का आसान तरीका निकाला गया है। रेलवे द्वारा जारी विशेष आईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगों को रेल टिकट मुहैया कराई जाएगी। आइडी कार्ड पाने के लिए रेलवे द्वारा दिव्यांगों के प्राप्त आवेदन का सत्यापन कराया जा रहा है। ताकि उन्हें रेलवे की उक्त सुविधा का लाभ मिल सके। ललितपुर में करीब तीन दर्जन से अधिक दिव्यांगों ने विशेष रेलवे आईडी कार्ड पाने के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन


रेलवे द्वारा दिव्यांगों को विभिन्न रेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर वर्ष नियमों में बदलाव करता रहा है। ताकि उन्हें रेल यात्रा करने में असुविधा न हो। रेलवे द्वारा दिव्यांगों को रेल यात्रा के दौरान अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी जमा करनी होती थी और साथ ही एक अटेंडेंट के साथ रेलवे टिकट में छूट का प्रावधान था। लेकिन, अब रेलवे द्वारा दिव्यांगों को साथी सहायक की जरूरत को समाप्त करते हुए रेल टिकट पाने के लिए रेलवे द्वारा जारी विशेष आइडी कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


आईडी कार्ड में दिए नंबर को अंकित करते हुए रेलवे काउंटरों के माध्यम से निर्धारित स्टेशनों का किसी भी श्रेणी का टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अब इस कार्ड की फोटो कॉपी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर अब तक करीब चालीस दिव्यांगों द्वारा विशेष आइडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किए गए हैं। रेलवे द्वारा इन आवेदनों का सत्यापन सीएमओ या फिर रेलवे अस्पताल के ओएस द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन होने के बाद रेलवे द्वारा दिव्यांगों को यह आइडी कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आइडी कार्ड मिलने के बाद दिव्यांग अब बिना किसी परेशानी के आसानी से रेल टिकट प्राप्त कर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed