फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not less than Important things

जरूरत की चीजों की कमी न होने पाए

Wed, 25 Mar 2020 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Not less than Important things
कैप्सन - 5- जिलाधिकारी से लॉकडाऊन के संबंध में चर्चा करते कमिश्नर - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। लॉकडाऊन को सफल बनाने के लिए मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने नगर पंचायत सभागार में जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आमजन को दूध, सब्जी, फल व दैनिक उपयोग की वस्तुओं और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों को इनकी कमी न होने दी जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस से जनता की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन जरूरी है। इसको सफल बनाने के लिए हमें पूरी मेहनत से काम करना होगा। जनता को दूध, सब्जी, फल एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आवश्यकता की पूर्ति एवं नगर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के जरूरत है। उन्होंने इसके लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज कुुमार सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी योगेश कुुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग से जनपद के स्थानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना काम के घरों से बाहर मौज करने वालों पर सख्त नजर रखे। क्योंकि ऐसें लोगों को देखकर दूसरे लोग नियमों को तोड़ने का दुस्साहस करते हैं।
विज्ञापन

बैठक से पूर्व उन्होंने नगर के प्रमुख मार्गों, पेट्रोल पंपों और हजारिया महादेव मंदिर के क्षेत्र का जाजया लिया। उन्होंने पंप संचालक को दूरी बना कर पेट्रोल देने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर में निरीक्षण करते हुए लोगों से अपने- अपने घरों में रहने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी एसडीएम एसपी सिंह, तहसीलदार श्रीकृष्ण, सीओ देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed