फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NOC received to start component separation unit

Lalitpur News: कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट चालू करने के लिए मिली एनओसी

Thu, 18 Apr 2024 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
NOC received to start component separation unit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में बंद पड़ी कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब चालू हो जाएगी। इसके लिए केंद्र से एनओसी मिल गई है। मरीजों को जरूरत के अनुसार रक्त के अलग-अलग तत्व रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट मिल सकेंगे।
जिला अस्पताल स्थित रक्तकोष में शासन ने मरीजों की सुविधा देने के लिए कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की सौगात दी थी। यूनिट स्थापित होने के बाद कुछ दिन चली, लेकिन एनओसी के अभाव में बंद कर दी गई थी। इससे डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स, लीवर व बर्न के मरीजों को प्लाज्मा और एनीमिया व थैलीसीमिया के मरीजों को आरबीसी, हीमोफीलिया के मरीजों को क्रायोप्रेसीपिटेट नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में इन मरीजों को रेफर किया जाता था। कई बार समय पर न मिलने से मरीजों की हालत बिगड़ जाती थी। लेकिन, अब मरीजों को रक्त के आवश्यक तत्वों के लिए बाहर नहीं जाना होगा। एक यूनिट रक्त से चार मरीजों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

---
खून में शामिल तत्वों को अलग करेगी मशीन
ब्लड में चार कंपोनेंट होते हैं, इसमें रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट शामिल होते हैं। यूनिट के संचालित होने पर मरीजों को एक यूनिट रक्त चढ़ाने की जगह आवश्यक तत्व ही दिए जाएंगे। इससे एक यूनिट से चार अलग-अलग मरीजों की जरूरत पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट चालू करने के लिए केंद्र से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। इसे जल्द ही चालू किया जाएगा। डेंगू व अन्य समस्याओं से संबंधित मरीजों को रक्त के तत्वों की कमी के चलते बाहर नहीं जाना होगा।
- डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed