{"_id":"5ff4c89f8ebc3e32f33c9655","slug":"no-electricty-after-3-years-lalitpur-news-jhs1853070104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष पहले सिर्फ मीटर तो लगा, बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
electric mwtwr.jpeg
- फोटो : electric mwtwr.jpeg
Link Copied
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम भौंरसिल में बिजली कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों के घर प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत बिजली का सपना दिखाते हुए विद्युत मीटर तो लगाए गए, लेकिन विद्युत लाइन व विद्युत पोल नहीं लगने से बिजली का सपना आज भी अधूरा है। ग्रामीणों ने डीएम को तहसील दिवस में ज्ञापन देकर उन्हें बिजली पहुुंचाने के लिए विद्युत पोल व बिजली लाइन लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया कि वह थाना जखौरा के ग्राम लखनपुरा के मजरा भौंरसिल के रहने वाले हैं। उनके यहां तीन वर्ष पहले प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत हाइवे किनारे बने उनके मकानों में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा यह कहकर विद्युत मीटर लगाए गए थे कि ठेकेदार द्वारा विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं और उस पर विद्युत लाइन डाली जाएगी, तब उनके संयोजन जोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने बार बार विभाग से संपर्क किया और पोल लगवाने को कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन न तो यहां पोल ही लगाए गए और न ही विद्युत लाइन ही डलवाई गई है। इससे वह अंधकार में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उनके मजरे में विद्युत पोल लगवाने और लाइन बिछाने की मांग की है। ज्ञापन पर दिव्यांश, प्रेमकुमारी, रिसीता, भुवानी सिंह, दिशा, भगवान सिंह, अवधपाल सिंह, सविता देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।