{"_id":"58b8717d4f1c1bbb06830f47","slug":"nine-year-old-boy-killed-with-sharp-weapons-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में धारदार हथियार से नौ साल के बच्चे की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में धारदार हथियार से नौ साल के बच्चे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
बांदा में धारदार हथियार से नौ साल के बच्चे की हत्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के उमरेहंडा गांव में बुधवार शाम नौ साल के बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पड़ोस के खंडहरनुमा खाली मकान में उसका शव मिला है। हत्या में प्रयुक्त हंसिया और बच्चे के कपड़े भी पास ही पड़े मिल गए हैं। एक गड्ढे में बालक का खून भरा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पिता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने हत्यारों के जल्द पकड़ने को आश्वस्त किया है। हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को बच्चे के साथ कुकर्म की आशंका है।
गांव में बलि की बात भी सुनने में आई। इस आशंका को शव के पास के खून भरे गड्ढे ने बल दिया है। इससे लोगों को आशंका है कि कहीं किसी तांत्रिक ने खजाने के लालच में बच्चे की बलि तो नहीं दी है। हालांकि मौका मुआयने के बाद थानाध्यक्ष महेश सिंह ने इस आशंका को खारिज किया है। जांच पड़ताल में सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक गांव के बाबूलाल यादव बुधवार सुबह पत्नी विद्या देवी, एक पुत्र व दो पुत्रियों के साथ मसूर की फसल काटने गए थे। घर पर पुत्र अजय उर्फ भारत (9) और उसकी छोटी बहन गुड्डन थे। शाम को दोनों बाहर खेल रहे थे। गुड्डन किसी काम से घर के अंदर गई। थोड़ी देर में लौटी तो अजय गायब था। गुड्डन ने देर शाम घर आए माता-पिता को इसकी जानकारी दी। खोजबीन में रात लगभग 10 बजे बगल स्थित खंडहरनुमा मकान के आंगन में अजय का अर्द्धनग्न शव खून से सना मिला।
थानाध्यक्ष ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चे के गले और सीने में धारदार हथियार के गहरे जख्म थे। पिता बाबूलाल का कहना है कि हत्या किसने और क्यों की, उसे नहीं मालूम। उसकी गांव में किसी से रंजिश नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई जाएगी, बलि जैसी कोई बात नहीं है। परिजनों के पोस्टमार्टम में चले जाने से अब तक तहरीर नहीं मिली है, मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।