फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nine thousand children in the district Atikuposhit

जिले में नौ हजार बच्चे अतिकुपोषित

Sun, 13 Sep 2015 12:23 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड के अति पिछड़े जनपद ललितपुर में नौनिहालों को संपूर्ण पौष्टिक आहार नहीं मिलने की वजह से उन्हें कुपोषण का शिकार होना पड़ रहा है। इसका खुलासा वजन दिवस में कराए गए बच्चों से वजन से हुआ है। यहां 9,086 अति कुपोषित बच्चे चिह्नित हुए हैं। वहीं, 32,696 बच्चों में सामान्य कुपोषण पाया गया है।
विज्ञापन



ललितपुर जिले की गरीबी किसी से छिपी नहीं है। यहां के कमजोर वर्ग के लोगों को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जिस कारण वे अपने बच्चों को संपूर्ण पौष्टिक आहार भी नहीं दे पा रहे हैं। नतीजा यह है कि बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। शासन ने इसकी हकीकत जानने के उद्देश्य से वजन दिवस का आयोजन किया। ललितपुर जिले में दो चरणों में बच्चों का वजन लिया गया। पहले चरण के वजन  दिवस में कुल 57 हजार बच्चों का वजन चेक किया गया, जिसमें से 15,755 बच्चे  कुपोषित एवं 3,940 बच्चे अति कुपोषित निकले हैं। ब्लाकवार नजर डालें तो विकासखंड मड़ावरा में शून्य से पांच वर्ष  तक के कुल बच्चों की संख्या 17,444 है। इनमें से 12,913 बच्चों का वजन  लिया गया। इसमें सामान्य 8,347  बच्चे, कुपोषित बच्चे 3,591 व अति कुपोषित बच्चे 975 हैं। ब्लाक बिरधा में  कुल बच्चे 20,649 हैं। इसमें सामान्य 11,645 बच्चे, 4,231 कुपोषित  बच्चे व 1,357 अति कुपोषित बच्चे हैं। ब्लाक महरौनी में कुल बच्चे 18,278  नामांकित हैं। इसमें सामान्य श्रेणी 8,784 बच्चे,  4,370 कुपोषित बच्चे, 982 अति कुपोषित बच्चे हैं। शहर ललितपुर में कुल 13,751 बच्चे नामांकित हैं। इसमें  सामान्य श्रेणी के 8,574 बच्चे, 3,563 कुपोषित बच्चे और 626 अति कुपोषित  बच्चे हैं। 
विज्ञापन



दूसरे चरण में ब्लाक बार, तालबेहट व जखौरा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन लिया गया। ब्लाक बार में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल बच्चों की संख्या 19,916,  वजन लिए गए कुल बच्चों की संख्या 16,493, सामान्य 10,369, कुपोषित 4,872,  अतिकुपोषित 1,252, जखौरा ब्लाक में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल बच्चों की संख्या  26,086, वजन लिए गए कुल बच्चों की संख्या 22,936, सामान्य 14,260, कुपोषित  6,631, अति कुपोषित 2,045 और तालबेहट ब्लाक में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल बच्चों  की संख्या 21,667, वजन लिए गए कुल बच्चों की संख्या 18,604, सामान्य 11,317,  कुपोषित 5,438 और अति कुपोषित 1,849 बच्चे हैं। इस तरह दोनों चरणों में बत्तीस हजार छह सौ छियानवे बच्चों में सामान्य कुपोषण व नौ हजार छियासी बच्चों में गंभीर कुपोषण पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों चरणों में तिरासी प्रतिशत बच्चों का वजन लिया गया है, जिसमें से यह स्थिति उभरकर सामने आई है। अब चिह्नित बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed