फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   night awaking for drinking water

पानी के लिए जनता कर रही है रातजगा

Sat, 16 May 2020 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
night awaking for drinking water
कैप्सन= 2,3 - हैंडपंप पर पानी भरते लोग - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। गर्मी के आते ही नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। शनिवार को नगर की आधी जनता को जल संस्थान पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति मुहैया नहीं करा सका। इससे लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

नगर में पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी जल संस्थान की है। पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रही है। नगर के ऊंचाई वाले मोहल्लों की हालत तो और भी खराब है। जल संस्थान इन लोगों की समस्या के लिए कई बार निरीक्षण करके आश्वासन दे चुका है, परंतु उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका। शुक्रवार को सुबह एमईएस फीडर में बिजली लाइन में फाल्ट आने के बाद लोगों को आशा थी कि शनिवार को उन्हें जल संस्थान द्वारा पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जाएगा। परंतु, सुबह पानी की आपूर्ति हुई तो उससे नगर के कुछ मोहल्लों के लोगों को पानी मिल सका। ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी नहीं मिल सका। इससे वहां के हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का आरोप है कि पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु उनकी समस्या का निदान न हो सका।
विज्ञापन

नगर की पेयजल व्यवस्था इस बार कुछ अधिक परेशान कर रही है। टुल्लू पंप चलने के कारण अन्य लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
- मिथला देवी
गर्मी शुरू होते ही जल संस्थान की पूरी व्यवस्था ठप है। बूंद- बूंद पानी के लिए भीषण गर्मी में हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
- शीला गुप्ता
कोरोना संक्रमण के कारण जनता से सोशल डिस्टेंस बनाने की बात कहीं जा रही है। मजबूरी में पानी लेने हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ जुट रही है।
- कल्लू पठा
पानी लेने की चाहत में लोगों को रात- रात जागना पड़ रहा है। इससे वह अपनी नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं। पानी की बड़ी समस्या है।
- गोलू राजा
कुछ स्थानों पर समस्या थी। उसे शनिवार को ठीक करा दिया गया है। रविवार को आमजन को पर्याप्त पानी मिलेगा।
- अभिलेश कुमार, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed