फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   New bride women hanging sucide

नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

Sat, 01 Aug 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
New bride women hanging sucide
फांसी - फोटो : ?????
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम बंट में एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन

ग्राम बंट निवासी रजनी (19) पुत्री चंद्रभान पटेल का विवाह करीब डेढ़ महीने पहले 19 मई को थाना मडावरा के ग्राम बहादुरपुर निवासी पुष्पेंद्र पटेल के साथ हुआ था। 25 मई को मायके वाले पुत्री को विदा कराकर मायके ले आए थे। रजनी का पति पुष्पेंद्र इंदौर में फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण शादी से पहले घर आ गया था। शादी के बाद से गांव में ही है। बृहस्पतिवार की दोपहर को रजनी की मां खेत पर काम से चली गई, जबकि पिता इंदौर में काम करने के कारण 20 दिन पहले इंदौर चले गए थे। भाई भैंस लेकर गांव में निकल गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे मां घर लौटी तो रजनी को कमरे में पंखा के कुंदे से रस्सी के सहारे फांसी पर लटकते हुए देखा।
विज्ञापन

सूचना पर घर के आसपास के पड़ोसी एकत्रित हो गए और उन्होंने जानकारी थाना पाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पाली क्षेत्राधिकारी फूलसिंह एवं एसडीएम अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में मायके वालों से ही जानकारी ली। मृतका तीन बहन-भाई में दूसरे नंबर की थी। मृतका ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण कोई नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने खेत पर बने मक ान में लगाई फांसी
ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम देवरान में एक महिला ने खेत पर बने मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम देवराज निवासी सुमन (28) पत्नी राजपाल यादव एक महीने पहले परिवार सहित खेत पर बने मकान में रहने चली गई थी। शुक्रवार की सुबह पति घर पर नहीं था एवं बच्चे बाहर थे। इस दौरान महिला ने मकान के आंगन में लगे लोहे के जाल पर साड़ी के फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। मृतका का मायका मऊरानीपुर के पास ग्राम नौरा में है। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है। फिलहाल मृतका ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसका कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed