फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nehru yuva cendre

250 युवा मंडलों से जनजागरूकता फैलाएगा नेहरू युवा केंद्र

Wed, 31 Aug 2016 02:01 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 31 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
nehru yuva cendre
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर।  नेहरू युवा केंद्र के वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन और अन्य कार्यक्रमों पर विचार के लिए जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों से समिति को अवगत कराते हुए गत सिंतबर माह से मार्च 2017 में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और वित्तीय वर्ष 2016-17 में होने 8.32 लाख रुपये की प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन


समिति द्वारा प्रस्तावित कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए पंजीकृत युवा मंडल के माध्यम से चयनित होने वाले कार्यक्रमों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिये प्रस्तावित कार्य योजना के त्रैमासिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और गतिविधियों पर विचार किया गया और इसके बाद कार्य योजना का अनुमोेदन किया गया। विशेष सदस्य भूपेंद्र जैन ने सुझाव दिया कि नेहरू  युवा केंद्र ललितपुर का फेसबुक पेज बनाया जाय एवं कार्यक्रमों की फोटो अपलोड की जाय, जिससे लोगों में जागरुकता उत्पन्न हो। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने जिलाधिकारी कहा कि समैया कारखाने से नेहरु युवा केन्द्र कार्यालय तक सड़क बेहद खराब है बड़े-बड़े गड्डे हो गये हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।सड़क खराब होने से कई लोग चोटिल हो चुक हैं।
विज्ञापन



समैया कारखाने से नेहरु युवा केन्द्र कार्यालय तक सड़क बनवाई जाय। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि समैया कारखाने से नेहरु युवा केंद्र कार्यालय तक सड़क बनवाई जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों के सुझाव सुनकर आश्वासन दिया कि नेहरु युवा केंद्र के कार्यक्रमों में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र 250 युवा मंडलों के माध्यम से पूरे जिले में जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करें एवं जन जागरूकता के कार्यक्रमों में कोई पेरशानी होती है, तो उन्हें अवगत करायें।  बैठक में जिलाधिकारी ने जिला युवा समन्वयक को समन्वय हेतु विभागों का चयन करने के निर्देश देते हुये बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने विभागीय जानकारी साहित्य नेहरु  युवा केन्द्र ललितपुर को प्रचार प्रसार हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार, भूपेंद्र जैन सिद्धि समूह, रमन शर्मा, उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी डीआर कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप जैन, भारत स्काउटगाईड विजय सिंह, सचिव रेडक्रॉस जेपी सुड़ेले, एनवाईसी राहुल सिंह, अरविंद कुमार संज्ञा, नवल अहिरवार आदि एनवाईसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed