{"_id":"6b05e8dfd71a4cd764064af0","slug":"high-tension-power-lines-passing-over-colleges-put-students-safety-at-risk-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-167342-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महाविद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, विद्यार्थियों की सुरक्षा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महाविद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, विद्यार्थियों की सुरक्षा दांव पर
विज्ञापन
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के मुख्य गेट से निकली एचडी लाइन - संवाद
ललितपुर। शहर के दो प्रमुख महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा पर हाईटेंशन लाइन से खतरा मंडरा रहा है। महाविद्यालयों के मुख्य प्रवेश द्वार के पास ट्रांसफार्मर लगे हैं और परिसरों के ऊपर से बिजली की लाइनें गुजर रही हैं। कई स्थानों पर जर्जर तार नीचे तक लटके हुए हैं। इससे रोजाना महाविद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्युत विभाग को कई बार पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
शहर के रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही ट्रांसफार्मर लगा है। इसके पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। तार जर्जर हालत में नीचे लटके हुए हैं, जिससे विद्यार्थियों और महाविद्यालय आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्युत विभाग को कई बार समस्या बताई, लेकिन न तो जर्जर तार बदले गए और न ही उन्हें ऊंचा करने या ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की पहल हुई।
इसी तरह श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में भी स्थिति चिंताजनक है। यहां मुख्य द्वार के सामने कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर लगा है। महाविद्यालय में करीब दो हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। इससे सटे एसडीपीएस स्कूल में भी बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। महाविद्यालय परिसर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के साथ ही बिजली के खंभे भी लगे हैं। अक्सर तारों के आपस में टकराने से चिंगारी निकलती है, जिससे पेड़ों में आग लग जाती है। विभाग ने पेड़ों को तो कटवा दिया, लेकिन लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कराया। करीब दो साल पहले तारों की चपेट में आने से एक हादसा भी हो चुका है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शिकायतों के बाद भी नहीं बदली स्थिति
महाविद्यालय परिसरों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए खतरा बनी हुई हैं। प्रबंधन और प्राचार्यों ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर लाइन शिफ्ट कराने का अनुरोध किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने भी लाइन शिफ्ट कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हो चुकी हैं मौत और गंभीर चोटें
27 जनवरी 2024 को रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इसकी चपेट में आने से बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र दिव्यांश के पिता रमेश चंद्र की मौत हो गई थी। इससे पहले भी एक हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से झुलस गया था और उसे अपना एक हाथ गंवाना पड़ा था। इन घटनाओं के बावजूद महाविद्यालय परिसरों से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महाविद्यालय को हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराने के लिए स्टीमेट जमा कराना होगा। सरकारी विद्यालयों से इस संबंध में जानकारी मिलने पर समस्याओं का निस्तारण कराया गया है। स्टेडियम से हाईटेंशन लाइन गुजरने की शिकायत मिलने पर उसे ऊंचा कराकर समस्या का समाधान कराया गया था।
विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, (ग्रमीण)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तालबेहट में विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
फोटो-24
ललितपुर। तहसील तालबेहट के ग्राम बस्त्रावन में ट्रांसफार्मर के पास की विद्युत केबल खराब होने से आपूर्ति बाधित है। शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। बिजली न आने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने अंधेरे में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र दिया था। इस पर उन्होंने बांसी के अवर अभियंता को विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द खराब केबल बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस दौरान राजेश, धर्मेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, जीवनलाल, दीपेंद्र सिंह, करन, राहुल, सूरज और नीलेश विश्वकर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद