{"_id":"63cee00fdbe6c73e2578c3b7","slug":"na-lalitpur-news-c-11-1-29681-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सेवानिवृत्त शिक्षक को धक्का देने का विरोध करने पर जमकर हंगामा, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सेवानिवृत्त शिक्षक को धक्का देने का विरोध करने पर जमकर हंगामा, पथराव
विज्ञापन
ललितपुर-बांसी। थाना जखौरा क्षेत्र के कस्बा बांसी निवासी सेवानिवृत शिक्षक जगदीश तिवारी सोमवार शाम को अपने घर जा रहे थे तभी घर के सामने की रखी साइकिल से उनको चोट लग गई। आरोप है कि उन्होंने जब इसका विरोध किया तो साइकिल सवार ने उन्हें धक्का दे दिया जिस पर आसपास के लोगों ने उसे घेर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही करीब साइकिल सवार के पक्ष से करीब आधा सैकड़ा लोग मौके पर आ गए और पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की। गुस्साए मोहल्ले के लोग जब चौकी पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग हंगामा करते हुए हाईवे पर आ गए और जाम लगा दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया। देर रात पीड़ित एसपी से मिला और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ सिटी अभय नारायण राय को घटनास्थल पर भेज कर जांच करने के निर्देश दिए है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा बांसी में पंजाब नेशनल बैंक के निकट सोमवार की शाम को सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश तिवारी अपने बेटे की दुकान से घर जा रहे थे इसी दौरान घर के सामने रखी नारायण कुशवाहा निवासी भटरयापुरा की साइकिल से उनके चोट लग गई तो उन्होंने साइकिल हटाने को कहा। आरोप है कि विवाद होने के दौरान नारायण ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वह हैंडपंप पर जा गिरे और उनकी आंख व कान में चोट आ गई। इससे आसपास के लोगों ने नारायण को घेर लिया तो नारायण के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और जगदीश के घर में घुसकर जमकर उपद्रव करते हुए महिलाओं के साथ मारपीट पर आमादा हो गए। मामला तूल पकड़ने पर जगदीश कुशवाहा कुछ लोगों के साथ चौकी पहुंचे तो उपद्रवी वहां भी पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित को भीड़ से बचाने की कोशिश की तो वह लोग चौकी के सामने हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। करीब डेढ़ घंटा से अधिक समय तक यहां जाम लगा रहा। इस घटना में नारायण कुशवाहा को चोटें आने पर चिकित्सीय परीक्षण कराने व कार्रवाई का आश्वासन दिया देकर पुलिस ने जाम खुलवाया। रात करीब 9.30 बजे बजे परिजनों के साथ जगदीश तिवारी एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपते हुए घटनास्थल पर भेज दिया।
नहीं पहुंची थाना पुलिस हो सकता था बड़ा बवाल
जानकारी के मुताबिक चौकी के सामने करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा लेकिन थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गनीमत रही कि चौकी पुलिस मामले को समझा-बुझाकर बढ़ने से रोकती रही नहीं बवाल बढ़ सकता था। बताते हैं कि इस संबंध में सीओ ने भी चौकी व थाना पुलिस से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
वर्जन
घटना की जानकारी मिली है जांच के लिए सीओ सिटी को मौके पर भेजा है। जांच रिपोर्ट आने पर जो दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।-गोपाल कृष्ण चौधरी,एसपी