{"_id":"63cee1966bb90b7fa9162bdb","slug":"na-lalitpur-news-c-11-1-29406-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रधानाचार्य ने मारपीट के आरोपी छह छात्रों को कॉलेज से किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रधानाचार्य ने मारपीट के आरोपी छह छात्रों को कॉलेज से किया निष्कासित
Tue, 24 Jan 2023 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर/बांसी। बांसी कस्बा स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को परीक्षा खत्म होने के बाद कॉलेज के छह छात्रों ने मुख्य गेट पर कुछ छात्रों को जमकर पीटा था। प्रधानाचार्य ने आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सोमवार को कॉलेज से निष्कासित कर दिया। प्रधानाचार्य की इस कार्रवाई से छात्र सकते में आ गए।
बांसी स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को छात्र गुटों में विवाद हो गया था। आरोप है कि करीब छह छात्रों ने कॉलेज के कुछ छात्रों को जूता, चप्पल और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। घटना का एक छात्र ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्रों में झगड़ा होने की जानकारी लगते ही शिक्षक और प्रधानाध्यापक बाहर आए लेकिन मौका पाकर छात्र इधर उधर खिसक गए। पीड़ित छात्रों ने घटना की शिकायत प्रधानाध्यापक से की। प्रधानाध्यापक ने आरोपी छह छात्रों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि आरोपियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र शामिल थे। प्रधानाचार्य ने सोमवार को आरोपी छात्रों का निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
अनुशासनहीनता व मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। - कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज, बांसी