फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NA

Lalitpur News: बस में डंपर ने मारी टक्कर, एक की माैत, 23 लोग घायल

Tue, 24 Jan 2023 01:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 24 Jan 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
NA
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन से बेटी के शादी करके जयपुर से लौट रहे एक जैन परिवार और रिश्तेदारों से भरी बस में मध्य प्रदेश के गांव चंदेरी के पास डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 23 लोग घायल हो गए। जबकि डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को चंदेरी अस्पताल ले जाया गया। जहां से पंद्रह घायलों की हालत गंभीर होने पर ललितपुर जिला अस्पताल और आठ घायल अशोक नगर और झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन निवासी अक्षय दिवाकर की बेटी की शादी 22 जनवरी को जयपुर में थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद 35 से अधिक रिश्तेदार और घराती बस में सवार होकर 22 जनवरी को देर शाम को ललितपुर के लिए चल दिए। सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के कस्बा चंदेरी से करीब सात किलोमीटर पहले ग्राम ठगारी हलनपुर के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे बस में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई और 23 लोग घायल हो गए। जबकि डंपर चालक ललितपुर के ग्राम करमोहारा निवासी उदयभान यादव पुत्र भगवानदास की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए चंदेरी अस्पताल भेजा गया। जहां से पंद्रह घायलों को जिला अस्पताल ललितपुर रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती
घायलों में भोपाल निवासी अविरल जैन (41) पुत्र अभय कुमार, किरन (67) पुत्र बाबूलाल जैन, अक्षय जैन (60) पुत्र बाबूलाल जैन, मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी कमला (75) पत्नी निर्मल कुमार, आजादपुरा निवासी धीरेंद्र (40) पुत्र किशोरी, सिविल लाइन निवासी शिखरचंद (60) पुत्र सुंदरलाल, सविता (52) पत्नी संजय, सैंकी (28) पुत्र संजय, अल्पना (25) पत्नी तरूण, वीरेंद्र (67) पुत्र रतन, अनुमा (45) पत्नी विवेक, तरूण (28), मोनिका (55) पत्नी अक्ष्य दिवाकर, गांधीनगर निवासी नीलेंद्र कुमार (52) पुत्र केवलचंद, सोमप्रभा (53) पत्नी पुनीत कुमार शामिल हैं।


पांच घायलों को अशोकनगर व झांसी भेजा गया
हादसे में घायल नीता दिवाकर (58) पत्नी डॉ एके दिवाकर, सुमन जैन (52) पत्नी सुरेंद्र जैन, नईम पुत्र वहीद खान, वीरेंद्र (45) पुत्र किशोरी लाल कोली, सोनू(23) पुत्र रहीश यादव को अशोकनगर और झांसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed