फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   murder truck driver

ट्रक चालक को गला दबा उतारा था मौत के घाट

Mon, 18 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
murder truck driver
murder, lalitpur hindi news - फोटो : amar ujala
झांसी। अपहरण करके ट्रक ड्राइवर की गला दबाकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर मृतक के कपड़े व जूते झरर घाट पुल के पास से बरामद कर लिए गए हैं। इस सफलता पर प्रेमनगर थाना पुलिस को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि 30 सितंबर 2015 को अनूप कुमार निवासी गांव अरम थाना बीघापुर उन्नाव ने थाना प्रेमनगर में पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता रमाकांत ट्रक ड्राइवर हैं, उनकी ट्रक ड्राइवर रामलाल शर्मा पुत्र रामसुमेर निवासी मोहल्ला यशोदा नगर कानपुर नगर, ट्रक मालिक मोहम्मद सलीम व मोहम्मद जीमल पुत्रगण शकील अहमद निवासी मोहनी बाबा नवाबाद झांसी व कंडेक्टर अख्तर अली पुत्र बरकत अली निवासी थाना ठठिया कन्नौज ने अपहरण करके हत्या कर दी है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले का खुलासा करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए थे। जांच पड़ताल से प्रकाश में आया कि कंडेक्टर अख्तर अली और एक अन्य ड्राइवर राज कुमार विश्वकर्मा पुत्र शिवशंकर निवासी कोढरा थाना सरैनी जिला रायबरेली हाल निवासी न्यू आजाद नगर थाना चकेरी कानपुर नगर ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि 16 अप्रैल को थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि रमाकांत की हत्या में शामिल दोनों लोग जेल चौराहा पर पुलिस क्लब के बगल में स्थित रेस्टोरेंट में मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के झरर घाट के पुल के पास पत्थर के नीचे दबे कपड़े व जूते बरामद कर लिए।


शव को बेतवा नदी में फेंक दिया गया है, जिसकी पुलिस ने तलाश करवाई पर शव नहीं मिल सका।
गिरफ्तार अख्तर अली व राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वह रास्ते में गाड़ी खड़ी करके ट्रक के केबिन में शराब पी रहे थे, तभी रमाकांत से कहासुनी हो गई। गाली-गलौज होने पर उन्होंने गुस्से में गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद वह शव लेकर आगे बढ़े और बेतवा नगर में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed