{"_id":"67b8d2b3283f96a1a70916e1","slug":"murder-of-a-young-man-who-went-to-search-for-buffalo-with-friends-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-130104-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दोस्तों संग भैंस खोजने गए युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दोस्तों संग भैंस खोजने गए युवक की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गोविंद सागर बांध से निकली नहर में युवक का शव उतराता मिला। युवक को उसके दोस्तों ने ही मारपीट कर हत्या करने के बाद नहर में फेंक दिया। मृतक अपनी भैंस खोजने के लिए दोस्तों के साथ निकला था और लौटकर नहीं आया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा के पास से गुजरी गोविंद सागर बांध की नहर में चोटिल अवस्था में शुक्रवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। उसके माथे पर घाव और पैर टूटा हुआ था। मृतक की पहचान शहर के मोहल्ला नदीपुरा निवासी अमर यादव (32) के रूप में हुई।
एसओजी, कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में अमर को उसके ही दोस्तों ने मारपीट कर हत्या करने के बाद पास में स्थित नहर में फेंकने की बात सामने आई। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर चार आरोपियों विनोद कुशवाहा, रवि कुशवाहा, नीतेश यादव, कालू कुशवाहा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करने की उम्मीद जताई जा रही है। मृतक दो भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।
विज्ञापन
-- -- -- -
इस तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा : मृतक अमर की मां शीला निवासी मछली मार्केट ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी भैंस 15 फरवरी को कहीं चली गई थी। 18 फरवरी की शाम 7 बजे अमर का दोस्त विनोद कुशवाहा आया और अमर को साथ लेकर भैंस खोजने के लिए जाने की बात कही थी। यह भी कहा था रास्ते में रवि कुशवाहा, नीतेश यादव और कालू कुशवाहा खड़े हैं। चारों युवक उसके पुत्र अमर को लेकर मऊमाफी की ओर चले गए। सभी अपने घर आ गए, लेकिन अमर नहीं आया तो वह लोग उसकी तलाश में जुटे थे। आरोपियों से अमर के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को उसके पुत्र अमर का शव मऊमाफी के आगे नहर में उतराता मिला। चारों आरोपियों ने मिलकर उसके पुत्र अमर से मारपीट कर हत्या कर दी और शव छिपाने के लिए नहर में फेंक दिया।
-- -- -- -- -
भेद न खुल जाए, इस कारण नहर में शव फेंकने का अनुमान : अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने अमर को मारने के बाद शव गोविंद सागर बांध से संचालित नहर में इसलिए फेंका होगा कि शव पानी में बहता हुआ दूर निकल जाएगा और वे पकड़े भी नहीं जाएंगे।
-- -- --
मऊमाफी के पास से गुजरी नहर में शव मिला था। माथे पर घाव व एक पैर टूटा हुआ था। शव की पहचान लापता चल रहे अमर के रूप में हुई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर