{"_id":"588906244f1c1b3e0fcf4d12","slug":"murder-cause-by-fishing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली के शिकार को लेकर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली के शिकार को लेकर किसान की हत्या
lalitpur
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मंगलवार की शाम थाना पाली क्षेत्र स्थित कबूतरा डेरा के पास फसल रखवाली करने गए किसान की मछली मारने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने गलाघोंट कर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक कबूतरा को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम सिमरधा निवासी नंदकिशोर (35) पुत्र परसादी राजपूत मंगलवार शाम बाइक से खेत पर फसल की रखवाली की कहकर गया था। इसी दौरान खेत के पास से निकली नदी के पास बने चेकडैम के पास कुछ कबूतरा मछली का जाल डाल कर शिकार कर रहे थे। चूंकि खेत से आने जाने के दौरान फसल नष्ट हो जाया करती थी, इस कारण नंदकिशोर ने विरोध किया।
आरोप है कि इसी बात को लेकर ग्राम रजौरा निवासी जयराम कबूतरा व उसके साथियों से उसका विवाद हो गया। इसके चलते आरोपियों ने युवक की पिटाई कर गलाघोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अगले दिन खेत में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इकलौते पुत्र के कंधो पर थी जिम्मेदारी
नंदकिशोर अपने पिता की इकलौती संतान था। तीन पुत्री व पुत्र के भरण पोषण के लिए वह खेती किसानी करता था। रोज की भांति फसल रखवाली के लिए वह खेत पर गया था। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट गया ।
घटना स्थल पर मिला सामान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नदी से तीन ट्यूब, बिस्तर, खाने का सामान बरामद किया। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की चप्पल, टार्च सहित अन्य सामान वहां पड़ा था।