फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Municipal Corporation by-election: 136 booths set up in two zones and ten sectors

नगर पालिका उपचुनाव : दो जोन व दस सेक्टर में बनाए गए 136 बूथ

Fri, 19 Sep 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation by-election: 136 booths set up in two zones and ten sectors
- आज से नामांकन पत्रों की बिक्री होगी, 29 सितंबर तक होंगे जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। नगर पालिका क्षेत्र का दो जोन व दस सेक्टर में विभाजित किया है। साथ ही 136 बूथों पर 1.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है, जिसके अंतर्गत 19 से 29 सितंबर तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, 30 सितंबर को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा, 03 अक्तूबर को नाम वापसी, 06 अक्तूबर को प्रतीक आवंटन, 15 अक्तूबर को मतदान एवं 17 अक्तूबर को मतगणना निर्धारित है। मतदान के लिए जिले के 26 वार्डों में 49 मतदान केंद्र व 613 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जिन्हें 02 जोन व 10 सेक्टरों में बांटा गया है। उपनिर्वाचन में जिले के 130908 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिनमें 68177 पुरुष व 62731 महिला मतदाता शामिल हैं। साथ ही मतदान टोलियों की रवानगी के लिए 28 बसें लगाई जाएंगी। पूरे निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर व जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र साहू को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। साथ ही निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रभारी अधिकारियों/सह प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जो पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर दायित्वों की पूर्ति करेंगे। इसके साथ ही डीएम ने बैठक कर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed