फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Monitor oxygen supply in district hospital: Divisional Commissioner

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की निगरानी रखें : मंडलायुक्त

Sat, 15 Jan 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Monitor oxygen supply in district hospital: Divisional Commissioner
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोविड-19 एवं संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं बचाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी 200 बेडों पर ऑक्सीजन सप्लाई की निगरानी रखने के सीएमएस को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया, मौके पर सीएमएस ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना दस अगस्त 2021 को हुई थी, मौके पर आयुक्त ने प्लांट की क्रियाशीलता एवं संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। यहां पर सीएमएस ने बताया कि आईसीयू वार्ड-2 में आठ वेंटीलेटर एवं 30 कंसंट्रेटर हैं। अस्पताल में कुल 200 बेड एवं 20 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। जिस पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी 200 बेडों तक ऑक्सीजन सप्लाई की लगातार निगरानी रखें।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य अल्पना बरतारिया को समय-समय पर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीकू वार्ड का निरीक्षण किया, जहां बताया गया कि पीकू वार्ड में वर्तमान में 20 बेड बच्चों के लिए उपलब्ध हैं। अभी पीकू वार्ड में कोई भी बच्चा भर्ती नहीं है। बच्चों के भोजन संबंधी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए दो न्यूट्रीशियंस इस वार्ड में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस वार्ड में मॉकड्रिल कराया जा चुका है। इस दौरान डीएम आलोक सिंह, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, मंडलीय परियोजना प्रबंधक सिफ्सा आनंद चौबे, एसडीएम सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने किया कोविड एल टू अस्पताल का निरीक्षण
तालबेहट। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को सीएचसी में बने कोविड एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां आने वाले मरीजों की व्यवस्थाओं सहित समीप लगे ऑक्सीजन प्लांट को चालू करवा कर उसकी हकीकत को देखा। उन्होंने ककड़ारी एवं तालबेहट में हो रहे कोरोना टीकाकरण को भी देखा। निरीक्षण में कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के तथा वहां लगे उपकरणों के क्रियाशील होने के बारे में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने मैटरनिटी विंग में हो रहे कोरोना टीकाकरण देखा। इस दौरान जिला स्तरीय अफसरों के अलावा एसडीएम एसपी सिंह, एडी डॉ. आरके सोनी, प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने ग्राम ककड़ारी में कोरोना टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने तथा कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील भी की। निगरानी समिति के सदस्य तथा ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
बीमार गोवंश को अलग रखकर दें उपचार
मंडलायुक्त ने भौंरसिल गोवंश वन्य विहार का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को गोवंश वन्य विहार भौंरसिल का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्दी से बचाने के लिए गोवंश को भूसे के साथ गुड़ खिलाने के लिए कहा। इसके अलावा गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने एवं बीमार गोवंश को अलग रखकर उपचार देने के निर्देश दिए।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोशाला में 1121 गोवंश संरक्षित हैं और उनके शीतलहर से बचाव के लिए यहां पर तीन जगह अलाव जलाए जाते हैं। यहां वर्तमान में 12 क्विंटल गुड़ उपलब्ध है।रात में प्रत्येक गाय को 100 ग्राम गुड़ दिया जाता है। मंडलायुक्त ने गोवंश को अनिवार्य रूप से 100-100 ग्राम के लड्डू भूसे के साथ खिलाने के निर्देश दिए। सीवीओ ने बताया कि गोवंशों को भोजन में भूसे के साथ चोकर एवं सोयाबीन मिलाकर दिया जाता है।

सर्दी से बचाव के लिए शेड के चारों ओर प्लास्टिक की पॉलिथीन बांधी गई है, साथ ही 250 काऊकोट भी उपलब्ध हैं।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि गोवंशों को सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन पूर्ण करें, साथ ही पशु चिकित्सक पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निर्देश दिए कि बीमार गोवंशों को स्वस्थ गोवंशों से अलग रखकर उनका इलाज कराएं। नियमित रुप से अलाव जलाएं जाएं। मौके पर डीएम आलोक सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed