फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Minister got angry after seeing the filth, warned to improve

Lalitpur News: गंदगी देख भड़के मंत्री, सुधरने की दी चेतावनी

Wed, 11 Dec 2024 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Minister got angry after seeing the filth, warned to improve
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। मलिन बस्ती झांसीपुरा में अल्पसंख्यक कल्याण व जिला प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी गंदगी के ढेर देख भड़क गए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि प्रस्तावित दौरे में यह हाल है तो आम दिनों में क्या स्थिति रहती होगी।
सफाई निरीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए, यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री के बिगड़े तेवर देख अन्य अधिकारी भी सकते में आ गए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी व सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश डीएम को दिए।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान उन्होंने प्रतिमा पर जमी धूल को देख नाराजगी जताई। उन्होंने पुस्तकालय के पीछे मैदान का निरीक्षण किया, जहां कचरे का ढेर लगा मिला। नाले में रखे टूटे पत्थर व चोक पड़ी नालियों को देख उन्होंने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा व सफाई निरीक्षक जितेंद्र तिवारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन (बीआरसी जखौरा) पहुंचे। यहां कक्षाओं में जाकर शिक्षकों से शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। मंत्री ने रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। यहां से प्रभारी मंत्री नगर पालिका अध्यक्ष सरला जैन के घर पहुंचे और नगर के विकास को लेकर चर्चा की। इससे पहले निरीक्षण के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, उपसभापति सहकारी बैंक श्रीकांत कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, चंद्रशेखर पंथ आदि मौजूद रहे।
------------------
देर से आई गर्ल्स हॉस्टल की चाबी : प्रभारी मंत्री ने अमरपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेमो थ्रीडी नक्शे का अवलोकन किया। बताया गया कि केवल विद्युत कनेक्शन बाकी है। सब स्टेशन के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, स्थाई व्यवस्था एक माह में हो जाएगी। गर्ल्स हॉस्टल के कई कक्ष बंद मिले, जिन्हें खुलवाने हेतु चाबी भी विलंब से लाई गई। प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, प्रिंसिपल डॉ डीनाथ, उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप, क्षेत्राधिकारी सदर अभयनारायण राय आदि उपस्थित रहे।
00000
ललितपुर। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मेडिकल कॉलेज सभागार में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए चिकित्सा सेवा का पाठ पढ़ाया। कहा कि मेडिकल कॉलेज संचालित होने से आम मानस को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय लाभ मिल सकेगा। प्रधानाचार्य डॉ. डीनाथ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का पठन-पाठन वैकल्पिक रूप से नव निर्मित 300 बेड चिकित्सालय भवन में शुरू करा दिया गया है।
0000
ललितपुर। प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में कुछ अधिकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी नहीं दे पाए। मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद स्तर पर सभी विभागों के अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी बैठक में अगर कोई अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी न दे सका, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को चेतावनी जारी की।
ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती व खराब ट्रांसफार्मरों की अनेकों शिकायतें प्राप्त होती हैं। मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को उपचार मिलने में विलंब न हो। हाईवे से मेडिकल कॉलेज तक मार्ग चौड़ीकरण हेतु सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
-----------------------------


अनुपस्थित अधिकारियों को दी चेतावनी : क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व उप दुग्धशाला विकास अधिकारी की अनुपस्थिति पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिए कि बैठक में संबंधित अधिकारी स्वयं प्रतिभाग करेंगे। अपने स्थान पर किसी प्रतिस्थानी को भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
000000
दोषी अधिकारियों को बनाया जाएगा जवाबदेह
नगर पालिका के निरीक्षण में प्रभारी मंत्री को मिली सफाई व्यवस्था में लापरवाही के बाद अध्यक्ष सरला जैन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी का अपने कार्य के प्रति यह आचरण अस्वीकार्य है। इस लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article