{"_id":"57a0e7504f1c1be84f2b8d90","slug":"micro-atm-will-take-on-cooperatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों पर लगेंगे माइक्रो एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों पर लगेंगे माइक्रो एटीएम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
monye, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। किसानों को अब कृषि ऋण के लिए बैंकों में लगने वाली लंबी कतार का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला सहकारी बैंक ने नाबार्ड की मदद से सहकारी समितियों पर माइक्रो एटीएम लगाने के साथ किसानों को प्लास्टिकनुमा केसीसी कार्ड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से किसान आसानी से ऋण निकाल सकेंगे।
सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जिला सहकारी बैंक आगे आया है। बैंक ने कृषि ऋण देने के साथ बैंकों में लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने की योजना बनाई है। योजनांतर्गत नब्बे हजार किसानों को प्लास्टिकनुमा केसीसी कार्ड मुहैया कराया जाएगा। इस सुविधा को धरातल पर उतारने के मकसद से जिले की 41 सहकारी समितियों पर माइक्रो एटीएम लगाए जाएंगे। इनका संचालन समिति के सचिवों की देखरेख में होगा।
इनके माध्यम से किसान समितियों पर पहुंचकर धन की निकासी आसानी से कर सकेंगे। नाबार्ड ने दोनों योजनाओं के लिए अनुदान मुहैया कराने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद से योजना ने गति पकड़ ली है। इस साल के अंत तक किसानों को लेनदेन में आने वाली झंझावतों से मुक्ति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
ईवीएम चिप बेस मिलेंगे कार्ड
जिला सहकारी बैंक अपने ग्राहकों को ईवीएम चिप बेस आधारित डेबिट कार्ड जारी करेगी। शुरुआत में 20 हजार डेबिट कार्ड जारी करने की योजना है। सितंबर माह के बाद इस योजना को लागू करने की योजना है। बैंक अधिकारियों को कहना है कि आने वाले समय में इस योजना के अंतर्गत करीब 80 हजार ग्राहकों को डेबिट कार्ड मुहैया कराएंगे। गौरतलब है कि सहकारी बैंक की विभिन्न शाखाओं में अधिकांश ग्राहक किसान ही हैं। इनके जारी होते ही किसानों के लिए बैंक से लेनदेन आसान हो जाएगा।
किसानों को केसीसी कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर वार्ता हो चुकी है। 31 दिसंबर से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। वर्तमान में किसान क्रेडिट कार्ड के खातों के माध्यम से धन की निकासी होती है। केसीसी कार्ड से किसानों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
आरके पांडेय
मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक ललितपुर।