{"_id":"67c35e1befd779caab037696","slug":"medicines-will-be-available-with-consultation-in-ayurvedic-hospital-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-130619-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में परामर्श के साथ मिलेंगी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में परामर्श के साथ मिलेंगी दवाइयां
Sun, 02 Mar 2025 12:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
ढाई वर्ष से अस्पताल में नहीं थीं दवाइयां, ओपीडी में लगातार कम हो रहे थे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को खाली हाथ नहीं लौटना होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं। दवाइयां मिलने के बाद ओपीडी में आने वाले मरीजों को बांटी जा रही हैं।
आयुष भवन में संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल में बीते लगभग ढाई वर्ष से अधिक समय से दवाइयों की कमी थी। ऐसे में यहां पर आने वाले लगभग 40-50 मरीजों को दवाइयां नहीं मिल पाती थीं। मरीजों को केवल परामर्श मात्र ही मिल पा रहा था। मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही थीं। इससे सीमित मात्रा में ही मरीज दवाइयां खरीद रहे थे। निर्धन वर्ग के मरीज बिना दवाइयों के मायूस होकर वापस हो रहे थे।
अब स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के निर्देश के बाद दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे मरीजों को दवाइयां बाहर से नहीं खरीदना होगा। अस्पताल में ही दवाइयां मिलने से अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
ओपीडी में बढ़ेगी मरीजों संख्या
आयुर्वेद अस्पताल में पहले जहां 50-60 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में उपचार को आते थे, लेकिन बीते लगभग ढाई वर्ष से अधिक समय से दवाइयां न मिलने से मरीजों की संख्या घट गई थी। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार मौजूदा समय में ओपीडी में महज 30 मरीज ही आ रहे थे। अब दवाइयां मिलना शुरू हो गई हैं। इससे मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो जाएगी।
आयुर्वेद अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं, जो ओपीडी में आने वाले मरीजों को बांटी जा रही हैं। अब मरीजों को बाजार से दवाइयां नहीं खरीदनी होंगी।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी