फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical college to get a modern ICU.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज को मिलेगी आधुनिक आईसीयू

Mon, 12 Oct 2026 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Medical college to get a modern ICU.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों को जल्द ही आधुनिक आईसीयू की सुविधा मिलेगी। कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इसे एक सप्ताह में नए भवन में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अब तक मानक अनुरूप आईसीयू नहीं थी। पुराने भवन में गेट नंबर दो के सामने वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे इसे संचालित किया जा रहा था। इससे मरीजों को समुचित सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं थीं। साथ ही बेड की संख्या भी सीमित होने से मरीजों को परेशानी आती थी। अब आधुनिक आईसीयू की सुविधा नए 300 बेड भवन की छठी मंजिल पर स्थापित की जा रही है। प्रथम चरण में दस बेड का आईसीयू शुरू किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आईसीयू को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। इसका नोडल डॉ. पवनसूद और डॉ. निखिल गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

0000000000
आधुनिक आईसीयू की विशेषताएं
इस दस बेड के आईसीयू में वेंटीलेटर, बीपी, ऑक्सीजन, ईसीजी और वाइपैप जैसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे। मरीजों को 24 घंटे नियमित देखभाल प्रदान की जाएगी। इसके लिए तीन शिफ्टों में चिकित्सक, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
नए भवन में कुल आईसीयू क्षमता
मेडिकल कॉलेज के नए भवन में कुल चार आईसीयू स्थित हैं। इनकी कुल क्षमता 40 बेड की है, जिसमें प्रत्येक आईसीयू में दस-दस बेड हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में एक आईसीयू संचालित किया जा रहा है। जल्द ही तीन अन्य आईसीयू भी संचालित किए जाएंगे। मरीजों को बेड और सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।

00000
नए भवन में आईसीयू को दस बेड के साथ संचालित किया जाएगा। इसके लिए शिफ्टिंग की तैयारियां चल रहीं हैं। एक सप्ताह में शुरू कराया जाएगा।-डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed