फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical college staff are being administered the Hepatitis B vaccine.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज स्टाफ को लगाया जा रहा हेपेटाइटिस-बी का टीका

Wed, 24 Jun 2026 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Medical college staff are being administered the Hepatitis B vaccine.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लिवर रोग हेपेटाइटिस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण किया जा रहा रहा है। मेडिकल कॉलेज के लगभग 650 कर्मियों को वैक्सीन लगाई रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरीजों के उपचार व इंजेक्शन देते समय संक्रमण न हो, इसके लिए टीकाकरण किया जा रहा है।

जनपद में हेपेटाइटिस बी के मरीजों को मेडिकल काॅलेज में टीकाकरण किया जाता है। साथ ही भर्ती कर उपचार भी दिया जाता है। ऐसे में इन मरीजों के उपचार में स्वास्थ्य कर्मी व मेडिकल कॉलेज स्टाफ को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, संक्रमण का खतरा न रहे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगाई जा रही है। यह वैक्सीन स्वस्थ स्टाफ को संक्रमण से बचाएगी। यह डोज तीन चरण में लगेगा। पहला डोज लगने के बाद 30 दिन बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 180 दिन में वैक्सीनेशन किया जाएगा। तीन डोज लगने पर पूर्ण वैक्सीन हो जाएगी।
विज्ञापन

---
मेडिकल कॉलेज में सभी स्टॉफ को हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगाई जा रही है।
- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed